{"_id":"656f71507863d28679060184","slug":"jewelery-and-cash-stolen-from-womans-bag-in-train-jind-news-c-199-1-sroh1009-9758-2023-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: ट्रेन में महिला के बैग से जेवरात व नकदी चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: ट्रेन में महिला के बैग से जेवरात व नकदी चोरी
Wed, 06 Dec 2023 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 06 Dec 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
जींद। टोहाना रेलवे स्टेशन से जींद के लिए ट्रेन में सवार हुई महिला के बैग से तीन युवकों ने सोने के जेवरात व 14800 रुपये की नगदी को चोरी कर ली। आरोपी कालवन रेलवे स्टेशन पर उतर कर फरार हो गए। रेलवे पुलिस ने अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
न्यू कृष्णा काॅलोनी निवासी राजबाला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह अपने पौते व पौतियों के साथ टोहाना रेलवे स्टेशन से जींद के लिए रेलगाड़ी में सवार हुई थीं। उसी दौरान तीन युवक और उसके पास आ गए बैग को उठा कर ऊपर सीट पर रख दिया। एक युवक भी ऊपर सीट पर बैठा, एक बगल में खड़ा हो गया जबकि तीसरा उसके बगल में बैठ कर बाते करने लगा। उस युवक ने कहा कि वह जुलाना जा रहा है। ट्रेन जब कालवन रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो तीनों युवक उतर कर चले गए। जब उसने अपने बैग को देखा तो उसकी चैन खुली थी। अंदर से सोने की अंगूठी, एक जोड़ी झुमके, कानों के टोप्स, दो लॉकेट तथा 14800 रुपये की नगदी गायब थी। रेलवे थाना पुलिस ने राजबाला की शिकायत पर अज्ञात तीन युवकों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।