फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Janak Malik shines at national level, brings glory to Safidon region

Jind News: राष्ट्रीय स्तर पर चमके जनक मलिक, सफीदों क्षेत्र का बढ़ाया मान

Fri, 28 Aug 2026 01:43 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 28 Aug 2026 01:43 AM IST
विज्ञापन
Janak Malik shines at national level, brings glory to Safidon region
27 सफीदों 04नेशनल ग्रैपलिंग चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने के बाद जनक मलिक को सम्मानित करते ह - फोटो : हांसी के जिला सचिवालय में समाधान शिविर में शिकायते सुनते एसडीएम। स्रोत : प्रशासन
सफीदों। उपमंडल के गांव रामनगर के होनहार पहलवान जनक मलिक ने राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जनक मलिक ने हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित वंदना कटारिया स्पोर्ट्स स्टेडियम में 21 से 23 अगस्त तक आयोजित नेशनल ग्रैपलिंग (रेसलिंग) चैंपियनशिप-2026 में बेहतरीन खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में देशभर से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। भारतीय ग्रैपलिंग कमेटी ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जनक मलिक ने अपने दमखम, तकनीक और आत्मविश्वास का शानदार परिचय देते हुए प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन

जनक की इस उपलब्धि से गांव रामनगर सहित पूरे सफीदों क्षेत्र में खुशी की लहर है। जनक मलिक की जीत पर उनके परिवारजनों, ग्रामीणों, खेल प्रेमियों और समाजसेवियों ने उन्हें बधाई दी। उन्होंने जनक के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह भविष्य में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भी शानदार प्रदर्शन कर देश और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह स्वर्ण पदक जनक मलिक की मेहनत और प्रतिभा का प्रमाण है। क्षेत्रवासियों को अब उनसे भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed