फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jammed on the highway in protest against the drinking water crisis

शहर की आधी से ज्यादा कालोनियों में पेयजल संकट, लोग हलकान

Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Jammed on the highway in protest against the drinking water crisis
नरवाना। गर्मी बढ़ने के साथ ही पेयजल संकट गहरा गया है। नरवाना शहर में आधी से अधिक कालोनियों में पेयजल संकट से लोग परेशान हैं। पानी की किल्लत से तंग आ चुके लोगों ने बुधवार की दोपहर पटियाला-दिल्ली हाईवे पर जाम लगाया और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। करीब एक घंटे तक जाम के दौरान यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने लोगों को पेयजल की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया। इसके बाद जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन

जाम लगा रहे लोगों ने नप के पूर्व प्रधान कैलाश सिंगला के नेतृत्व में प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। यह लोग पहले पेयजल की किल्लत को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय पहुंचे, लेकिन लोगों का आरोप है कि यहां उनकी बात नहीं सुनी गई। इसके बाद महिलाओं ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। कैलाश सिंगला ने बताया कि शहर की विश्वकर्मा कालोनी, बीरबल के पिछले हिस्से, शास्त्री नगर सहित शहर की कई कालोनियों में पेयजल की किल्लत है। वे कई बार अधिकारियों सेे इस बारे बात कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। महिला व पुरुषों ने यहां काफी देर तक नारेबाजी की। नागरिक बलजीत सिंह ने बताया कि शहर में पानी की काफी दिक्कत है। महिला सावित्री ने बताया कि एक माह से ज्यादा हो गया एक बूंद भी पानी नहीं आया। जाम की सूचना पाकर तहसीलदार विजय कुमार मौके पर पहुंचे और पब्लिक हेल्थ के अधिकारियों से बात करते आश्वासन दिया कि उनकी किल्लत जल्द दूर की जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
लोगों की शिकायत आई है कि कई जगह अंतिम छोर पर पानी नहीं पहुंच रहा है। इसके हिसाब से दोबारा शेड्यूल तैयार किया जा रहा है, ताकि सभी लोगों को पेयजल उपलब्ध कराया जा सके। अगले दो दिन में समस्या का समाधान कर दिया जाएगा। -विनोद सरोहा, एक्सईएन, जन स्वास्थ्य विभाग नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed