फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   'Jal Sakhi' Volunteers Honored for Outstanding Work in Water Conservation

Jind News: जल संरक्षण में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जल सखियां सम्मानित

Sun, 22 Mar 2026 02:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sun, 22 Mar 2026 02:08 AM IST
विज्ञापन
'Jal Sakhi' Volunteers Honored for Outstanding Work in Water Conservation
21जेएनडी18: विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को सम्मानित करते हुए कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
जींद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग तथा जल एवं स्वच्छता सहायक संगठन की ओर से राजकीय आईटीआई में विश्व जल दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें पेयजल संरक्षण और जल प्रबंधन के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला प्रोग्राम अधिकारी सीमा रोहिल्ला ने कहा कि घर में जल का प्रबंधन मुख्य रूप से महिलाओं के हाथ में होता है इसलिए वे जल बचाने में सबसे बड़ा योगदान दे सकती हैं। महिलाएं किसी भी क्षेत्र में कम नहीं हैं और जल जीवन मिशन की सफलता में उनकी भागीदारी निर्णायक है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विभाग के जिला सलाहकार रणधीर मताना ने बताया कि अब ग्राम जल एवं सीवरेज समितियां जलापूर्ति के संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभालेंगी। उन्होंने कहा कि पहले महिलाओं को पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती थी लेकिन अब घर-घर स्वच्छ पानी पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीपीओ कांता यादव ने पानी की गुणवत्ता जांचने और स्वच्छ पेयजल के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान खंड समन्वयक सुरेंद्र दुग्गल, दिनेश मलिक, आईटीआई निदेशक जोगेंद्र सिंह, सोनू कुमार, कुशल शर्मा, सुरेंद्र नरवाल, सोमलता सैनी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed