फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jail

जेल के हवालाती को कांच पीसकर खिलाने प्रयास

Sat, 23 Jan 2016 11:43 PM IST
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो
जींद/ अमर उजाला, ब्यूरो Updated Sat, 23 Jan 2016 11:43 PM IST
विज्ञापन
 
विज्ञापन


जिला जेल में हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी को एक कैदी द्वारा सीएफएल ट्यूब के कांच को खाने में खिलाने के प्रयास का मामला सामने आया है।

आरोपी कैदी दुष्कर्म के मामले में दस साल की कैद काट रहा है। कैदी ने इस मामले में दूसरे कैदी को शामिल करने की योजना बनाई, लेकिन उसने आरोपी की योजना को सफल होने से पहले ही जेल प्रशासन को इसके बारे में अवगत करा दिया।

जेल प्रशासन तुरंत हरकत में आ गया और आरोपी के पास से सीएफएल का पीसा हुआ कांच बरामद करके पुलिस के हवाले कर दिया। शहर थाना पुलिस ने जेल उपाधीक्षक की शिकायत पर आरोपी कैदी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार गांव झांझ खुर्द निवासी अमरजीत जेल में दुष्कर्म करने के जुर्म में दस साल की कैद काट रहा है। इसी दौरान उसकी जेल में हत्या के मामले में विचाराधीन बंदी जुलाना निवासी जयदीप के साथ रंजिश हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इसी रंजिश के चलते अमरजीत ने जयदीप की हत्या करने की योजना बनाई और उसने जेल के वार्ड में लगी सीएफएल ट्यूब को उतारकर उसके कांच को पीस लिया और जयदीप के खाने में इस कांच को मिलाकर खिलाने की योजना बनाई।
इसके लिए उसने जेल में हत्या के मामले में उम्रकैद काट रहे गांव हैबतपुर निवासी दीपक को अपनी योजना के बारे में अवगत कराया और जयदीप के शाम के खाने में कांच डालने के लिए दीपक को दे दिया।

दीपक ने अमरजीत की इस योजना के बारे में तुरंत ही जेल प्रशासन को अवगत कराया। जेल प्रशासन हरकत में आ गया और कैदी अमरजीत के पास से सीएफएल का पीसा हुआ कांच बरामद कर लिया।

जेल प्रशासन ने तुरंत ही इसकी सूचना शहर थाना पुलिस को दी। शहर थाना पुलिस ने कांच को कब्जे में लेकर जेल उपाधीक्षक सेवा सिंह की शिकायत पर कैदी अमरजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।


जेल उपाधीक्षक सेवा सिंह ने बताया कि कैदी अमरजीत ने सीएफएल के कांच को बंदी जयदीप को देकर हत्या का प्रयास की योजना बनाई थी। लेकिन इसकी योजना के बारे में कैदी दीपक ने जेल प्रशासन को वारदात से पहले अवगत करा दिया। इसकी शिकायत शहर थाना पुलिस को दी है। उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed