फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   jaat quota

बाहरी लोगों को आंदोलन से दूर रखें

Thu, 24 Dec 2015 12:16 AM IST
jaat quota
jaat quota Updated Thu, 24 Dec 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
jaat quota

केंद्र तथा प्रदेश में आरक्षण रद होने के बाद दोबारा आंदोलन की रणनीति बना रहे जाट नेताओं में जींद रैली के दौरान फूट साफ नजर आई। इसी फूट के बीच जाटों ने फिर से एकजुटता का संकल्प लिया है।

विज्ञापन


रैली से पहले ही कई खापों के प्रतिनिधियों ने रैली की तारीख पर सवाल उठाए थे। इससे पहले 20 दिसंबर को जाट आरक्षण संघर्ष समिति द्वारा गोहना में तथा आदर्श जाट महासभा द्वारा नरवाना में कार्यक्रम किए गए। इसी बीच तीसरा कार्यक्रम रैली के रूप में जींद में हुआ। इससे लोगों के बीच में जाट एकता पर सवाल उठ रहे थे।
विज्ञापन


वहीं, जींद रैली के मंच से भी बिना नाम लिए जाट नेता यशपाल मलिक की ओर इशारा किया गया। सर्व जाट खाप के प्रवक्ता सूबे सिंह समैण, गठवाला खाप के अशोक मलिक, राठी खाप के तस्वीर राठी जैसे नेताओं ने साफ किया कि बाहरी लोगों को आंदोलन से दूर रखा जाए। जिनका केंद्र लखनऊ में होना चाहिए, वे वहीं आंदोलन करें। इससे आरक्षण के आंदोलन में फूट साफ नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरक्षण के पक्ष में
हम आरक्षण के पक्ष में हैं और हमेशा इसके लिए आंदोलन भी करते रहेंगे। हमारी नाराजगी सिर्फ अपने स्तर पर ही रैली की तारीख तय करने से है। अपने साथियों के साथ बातचीत कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मैं नहीं चाहता कि आरक्षण के आंदोलन में फूट हो।
टेकराम कंडेला, प्रधान कंडेला खाप

हर हाल में होगा आंदोलन
जो लोग आंदोलन की तारीख तय करके वापस ले लेते हैं, वे आंदोलन को कमजोर कर रहे हैं। इसी बार ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। हम 15 जनवरी को हिसार में मीटिंग कर इस हिसाब से आंदोलन की तारीख तय करेंगे कि यदि 15 फरवरी का आंदोलन ये लोग वापस भी लेते हैं तो आंदोलन हर हाल में होगा।
यशपाल मलिक, अध्यक्ष जाट आरक्षण संषर्ष समिति

सभी को एकजुट करने का होगा प्रयास
15 फरवरी अभी दूर है। इससे पहले आंदोलन को मजबूत करने के लिए सभी खापों, संघर्ष समिति, युवा संगठन और अन्य संगठनों को एक जुट करने का प्रयास किया जाएगा। सरकार को चुनौती देनी है तो अकेला संगठन की बजाय सभी को साथ आना होगा।

इंद्र सिंह ढुल, प्रधान ढुल खाप

मीटिंग कर बनाएंगे रणनीति
आंदोलन के लिए मीटिंग कर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। प्रयास रहेगा कि सभी को एक साथ लेकर आंदोलन किया जाए। इसके लिए जाट नेताओं से बातचीत हुई है। जल्द ही इसको लेकर मीटिंग बुलाई जाएगी।
कमांडेंट हवा सिंह सांगवान, जाट आरक्षण संघर्ष समिति।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed