फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   CPI(M) condemns repression of sanitation and fire brigade workers

Jind News: सफाई और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के दमन की माकपा ने की निंदा

Tue, 25 Aug 2026 01:13 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
CPI(M) condemns repression of sanitation and fire brigade workers
जींद। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) की जिला कमेटी ने सफाई कर्मचारियों और फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल के दौरान सरकार द्वारा की जा रही कार्रवाई की कड़ी निंदा की है। माकपा जिला सचिव कॉमरेड कपूर सिंह ने सरकार से कर्मचारियों की मांगों का बातचीत के माध्यम से समाधान करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिन-रात शहरों को स्वच्छ रखने, सीवर में उतरकर लोगों की जान बचाने तथा फायर ब्रिगेड कर्मचारी आगजनी जैसी आपात परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर नागरिकों की सुरक्षा का कार्य करते हैं। ऐसे कर्मचारियों को उनके जायज अधिकार देने के बजाय दमनात्मक कार्रवाई करना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का आंदोलन सरकार की वादाखिलाफी का परिणाम है। 13 मई 2026 को सरकार और दोनों कर्मचारी यूनियनों के बीच हुई बातचीत में कई मांगों पर सहमति बनी थी और उन्हें लागू करने का आश्वासन दिया गया था। सरकार ने 30 जून तक मांगों को लागू करने की बात कही थी, लेकिन समय सीमा बीतने के बाद भी ठोस आदेश जारी नहीं किए गए। उन्होंने कहा कि दमन से कर्मचारियों की आवाज नहीं दबाई जा सकती। उन्होंने प्रदेश के मजदूरों, कर्मचारियों, ट्रेड यूनियनों और जनवादी संगठनों से सफाई एवं फायर ब्रिगेड कर्मचारियों के संघर्ष के समर्थन में खड़े होने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed