फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A grand Maha Aarti on the fourth Monday of Sawan created a spiritual atmosphere at Rani Talab.

Jind News: रानी तालाब पर सावन के चौथे सोमवार भव्य महाआरती से बना आध्यात्मिक माहौल

Tue, 25 Aug 2026 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
A grand Maha Aarti on the fourth Monday of Sawan created a spiritual atmosphere at Rani Talab.
जींद। सावन के चौथे सोमवार को ऐतिहासिक रानी तालाब स्थित भूतेश्वर मंदिर परिसर भगवान शिव की भक्ति में डूबा नजर आया। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा की पहल पर आयोजित महाआरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। बनारस से विशेष रूप से आए पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ की आरती कराई। घंटियों, शंखनाद और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा रानी तालाब भक्तिमय हो उठा।
विज्ञापन


महाआरती को भव्य स्वरूप देने के लिए रानी तालाब के चारों ओर एलईडी स्क्रीन लगाई गई थीं। इन स्क्रीन पर आरती का सीधा प्रसारण किया गया, जिससे तालाब के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद श्रद्धालु भी आसानी से आरती के दर्शन कर सके। आसपास के लोगों को भी आयोजन की झलक घर बैठे देखने का अवसर मिला। तालाब परिसर में की गई आकर्षक रोशनी ने आयोजन की भव्यता को और बढ़ा दिया।
विज्ञापन

सोमवार शाम करीब छह बजे से धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हुआ। रात करीब सवा आठ बजे महाआरती शुरू हुई और लगभग 15 मिनट तक चली। इस दौरान महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा की थालियां और दीप लेकर भगवान शिव का स्मरण किया। डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने भी शिव भक्ति से जुड़े गीत प्रस्तुत किए और श्रद्धालुओं के साथ भक्ति में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में रानी इंद्रजीत कौर, डीसी डॉ. वैशाली शर्मा और एसपी कुलदीप सिंह को सम्मानित किया गया। हरियाणवी गायक अमन जाजी ने भोलेनाथ की भक्ति से जुड़े गीत सुनाकर माहौल को और भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम के बाद अर्जुन स्टेडियम में श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया।

डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि उनका प्रयास है कि भूतेश्वर मंदिर और रानी तालाब को जींद की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान के रूप में विकसित किया जाए। उन्होंने कहा कि वाराणसी की गंगा आरती की तर्ज पर रानी तालाब को भी धार्मिक पर्यटन के मानचित्र पर पहचान दिलाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed