फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   It started 70 years ago in a kiosk, now it is popular all over the country.

Jind News: 70 बरस पहले हुई थी खोखे से शुरुआत, अब देशभर में जलवा

Sun, 19 Jul 2026 12:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
It started 70 years ago in a kiosk, now it is popular all over the country.
सुशील टुर्ण जींद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को हाइड्रोजन ट्रेन रवाना करने के बाद जनसभा के मंच से जींद के जिस बूरे को अपनत्व की मिठास के साथ याद किया, उसके स्वाद की हांडी 70 बरस पहले एक खोखे में चढ़ी थी। लाला नरसिंह के कारीगरों के जादुई हाथों ने इसे हरियाणा की पहचान और परंपरा का प्रतीक बना दिया।
विज्ञापन

स्वाद गली में हमेशा ही आला-दर्जे की पहचान रखने वाले इस बूरे को प्रधानमंत्री के जिक्र ने सोशल मीडिया की सुर्खियों में ला दिया है। इसकी बुनियाद वर्ष 1956 में लाला नरसिंह ने 10 गुणा 10 फीट के एक खोखे में रखी थी। उन्होंने पारंपरिक तरीके से बूरा बनाना शुरू किया।
विज्ञापन

धीरे-धीरे मिठास की गाड़ी चल निकली। कारोबार को बेटे लाला पुरुषोत्तम दास ने संभाला। नए प्रयोग किए लेकिन गुणवत्ता से समझौता नहीं किया। इससे बूरे को नई बुलंदी मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज यह बूरा रोहतक रोड स्थित फैक्टरी में तैयार हो रहा है। लाला पुरुषोत्तम दास बताते हैं कि आज भी वह पारंपरिक तरीके से ही बूरा तैयार कराते हैं। चीनी को उबालकर उसका मैल हटाते हैं। विशेष अनुपात में चाशनी तैयार करके उसकी लगातार कुटाई की जाती है।
यह बूरा अपनी खास मिठास और स्वाद के कारण बाजार में खास अहमियत रखता है। उनके मुताबिक, यह सिर्फ खाद्य उत्पाद नहीं बल्कि हमारी सांस्कृतिक और व्यावसायिक विरासत का प्रतीक बन चुका है।

त्योहारी सीजन में सामान्य दिनों के मुुकाबले बूरे की मांग चार-पांच गुना हो जाती है। लाला पुरुषोत्तम दास बताते हैं कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बूरे की आपूर्ति करते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed