{"_id":"66b14d5b3a3b38e20b07e094","slug":"it-rained-in-jind-and-pillukheda-the-rest-remained-dry-jind-news-c-199-1-sroh1007-121078-2024-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जींद, पिल्लूखेड़ा में हुई बारिश, बाकी रहे सूखे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जींद, पिल्लूखेड़ा में हुई बारिश, बाकी रहे सूखे
Tue, 06 Aug 2024 03:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 06 Aug 2024 03:38 AM IST
विज्ञापन
जींद। जींद तथा पिल्लूखेड़ा खंड में रविवार रात को बारिश हुई तो, सफीदों व जुलाना में बूंदाबांदी हुई। अन्य स्थानों पर मौसम शुष्क तथा परिवर्तनशील बना रहा। बारिश तथा बूंदाबांदी ने किसानों को कुछ हद तक राहत दी है।
सोमवार को अधिकतम तापमान 33 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम में आर्द्रता 72 प्रतिशत व हवा की गति 21 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। जींद में 14 एमएम तो पिल्लूखेड़ा में 16 एमएम बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार 6 से 12 अगस्त तक बिखराव में बारिश होने की संभावना है।
रविवार को मौसम दिनभर परिवर्तनशील बना हुआ था। मध्यरात्रि के बाद मौसम ने करवट ली और गरज तथा चमक के साथ बारिश शुरू हो गई, जो अलसुबह तक रुक-रुक कर चलती रही। सोमवार को दिन का आगाज आसमान में छाए बादलों के साथ हुआ। दिन चढ़ने के साथ बादल छंट गए। बीच-बीच में बादल आते रहे। राहत की बात यह रही कि उमस नहीं थी। हवा की गति भी कुछ तेज रही। मौसम विभाग के अनुसार छह अगस्त से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण बारिश होने के आसार बन रहे हैं। मौसम विभाग ने 8 अगस्त के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। तापमान में भी गिरावट आएगी। बारिश से फसलों को फायदा होगा।
विज्ञापन
किसानों का कहना है कि अभी तक कोई खास बारिश नहीं हुई। बारिश कम होने से धान, कपास तथा गन्ने की फसल प्रभावित हो रही हैं। मौसम विशेषज्ञ डाॅ. राजेश ने बताया कि 6 से 12 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी।