{"_id":"65ce6b4e85ee7b7ed30f85a4","slug":"it-is-important-to-choose-the-right-employment-field-at-the-time-of-studies-dr-satyawan-jind-news-c-199-1-jnd1001-113046-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"पढ़ाई के समय सही ही रोजगार क्षेत्र का चुनाव जरूरी : डाॅ. सत्यवान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पढ़ाई के समय सही ही रोजगार क्षेत्र का चुनाव जरूरी : डाॅ. सत्यवान
Fri, 16 Feb 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
15जेएनडी03: छात्रों को संबोधित करते हुए प्राचार्य डाॅ. सत्यवान मलिक। संवाद
जींद। राजकीय कॉलेज में प्लेसमेंट सेल एवं साइंस सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में वीरवार को ‘नॉन मेडिकल में रोजगार अवसर’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. सत्यवान मालिक ने की। कार्यक्रम में मुख्य प्रवक्ता के तौर पर राजकीय महिला कॉलेज रसायन विभाग के विभाग अध्यक्ष डाॅ. गुरदीप शामिल हुए।
डाॅ. गुरदीप ने बताया कि रसायन विषय के विद्यार्थी के पास रोजगार के अवसर की कमी नहीं है। विद्यार्थी स्नातक के बाद सरकारी कंपनी जैसे इंडियन ऑयल, हरियाणा पेट्रोलियम, इसरो में से किसी भी एक क्षेत्र को चुन सकते हैं। उन्होंने बताया कि विद्यार्थी एमएससी, नेट, जेआरएफ के बाद टीचिंग को भी रोजगार के रूप में चुन सकते हैं। प्राचार्य डॉ. सत्यवान मलिक ने कहा कि विद्यार्थियों के लिए पढ़ते समय सही रोजगार क्षेत्र का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे सेमिनार का आयोजन विद्यार्थियों को सही दिशा चुनने में मदद करेगा।
प्लेसमेंट सेल अध्यक्ष गौरव बंसल ने बताया कि प्लेसमेंट सेल हर संकाय के छात्रों के लिए कॅरिअर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन कर रहा है, ताकि उनको रोजगार के लिए विकल्प का पता लग सके। वे सही विकल्प का चुनाव कर सकें। कार्यक्रम की प्रबंध सचिव प्रीति पांचाल ने कुशलतापूर्वक प्रबंध करते हुए अंत में मुख्य प्रवक्ता, सदस्य गण एवं सभी मौजूद छात्रों का धन्यवाद किया। कार्यक्रम में चंचल, रचना, पूनम, शर्मिला मौजूद थीं।