{"_id":"69de8d58d0b3bec3d10d9944","slug":"it-is-essential-for-women-to-become-self-reliant-noori-bhardwaj-jind-news-c-199-1-sroh1009-151653-2026-04-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना जरूरी : नूरी भारद्वाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को आत्मनिर्भर बनना जरूरी : नूरी भारद्वाज
विज्ञापन
14जेएनडी27: अमर उजाला फाउंडेशन के संवाद कार्यक्रम में मौजूद महिलाएं। संवाद
जींद। लिनेस क्लब की प्रधान नूरी भारद्वाज ने कहा कि आज के समय में महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होना बेहद जरूरी है। यदि महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगी तो पूरा परिवार और समाज मजबूत बनेगा।
वे मुख्य तिथि के रूप में अमर उजाला फाउंडेशन और लिनेस क्लब के संयुक्त तत्वावधान में महिला उत्थान विषय पर आयोजित संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहीं थीं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिलाओं की स्थिति को मजबूत बनाना और उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना है।
संवाद कार्यक्रम में क्लब की चार्टर प्रधान पूजा मित्तल सहित रिचा जैन, आरती गर्ग, सविता रोहिला, नूरी भारद्वाज, पूजा गर्ग ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि क्लब की सदस्य हर माह सामाजिक कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएंगी और समाज सेवा के जरिए जरूरतमंद वर्ग तक मदद पहुंचाएंगी।
विज्ञापन
कार्यक्रम के दौरान विशेष रूप से उन महिलाओं पर चर्चा की गई जो किसी कारणवश आज भी घरों से बाहर निकलने में संकोच करती हैं। ऐसी महिलाओं को जागरूक करना बेहद आवश्यक है ताकि वे अपने परिवार और समाज के उत्थान में भागीदारी निभा सकें। इस दौरान जागरूकता अभियान चलाने और घर-घर जाकर संवाद स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया।
महिलाओं व बच्चों को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया
महिलाओं ने संकल्प लिया कि वह समाज में महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य करेंगी और जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी। कार्यक्रम का समापन सकारात्मक संदेश और समाज सेवा के दृढ़ संकल्प के साथ हुआ। इस दौरान उपस्थित महिलाओं ने जरूरतमंद महिलाओं व बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया। इस अवसर पर ममता अग्रवाल, सविता कोहली, राधिका सिंघानिया, शशि कथूरिया, इंदू मेहता, शालू शर्मा मौजूद रही।