फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   irish women cheated rs 40 lakh by pretending to get married

शादी का झांसा देकर आयरलैंड की युवती ने की 40 लाख की ठगी

Fri, 01 Nov 2019 07:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 01 Nov 2019 07:28 AM IST
विज्ञापन
irish women cheated rs 40 lakh by pretending to get married
आयरलैंड निवासी युवती पर शादी का झांसा देकर 39 लाख 51 हजार 500 रुपये की ठग्गी करने का गांव सुदकैन के युवक ने आरोप लगाया है। युवक का आरोप है कि राशि देने के बाद न तो उसकी शादी हुई और न ही उसके पैसे लौटाए। सदर पुलिस ने शिकायत के आधार पर आयरलैंड में रह रही युवती मैरीरोच विक्टोरिया और लंदन में रह रहे स्कूटपॉल व फहरत हुसैन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि सुदकैन कलां गांव निवासी बलजौर सिंह ने शिकायत में बताया कि उसने अपनी शादी के लिए एक मैरिज वेबसाइट पर स्टेटस डाला हुआ है। इसको लेकर उसका आयरलैंड की एक युवती से संपर्क हुआ जिसके बाद शादी को लेकर बात होने लगी। उन्होंने बताया कि उस युवती व उसके दो साथियों ने उसे शादी का झांसा देकर अलग-अलग बैंकों से 39 लाख 51 हजार 500 रुपये की राशि ट्रांसफर करवा ली। थाना प्रभारी के अनुसार पुलिस ने बलजौर सिंह की शिकायत पर आयरलैंड में रह रही युवती व लंदन में रह रहे उसके दो साथियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed