जींद। यूपीएससी की परीक्षा पास कर आईपीएस के लिए चयनित हुए जींद के आकाश गोयल के सम्मान में शहर के एक निजी स्कूल में अग्रवाल समाज ने सम्मान समारोह किया। इसमें सामाजिक संस्थाओं के सैकड़ों प्रतिनिधि शामिल हुए। इन सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने आकाश गोयल व उनके पूरे परिवार को सम्मानित किया।
नवनियुक्त आईपीएस आकाश गोयल से अनुरोध किया कि जिस प्रकार शहर में सैकड़ों सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधि अपने-अपने स्तर पर हर समाज की भलाई के काम कर रहे हैं। उसी तर्ज पर वह भी आईपीएस बनने के बाद हर जरूरतमंद आदमी की सहायता जरूर करे। इस अवसर पर राजकुमार गोयल, डॉ. गोपाल गोयल, डॉ सुशील मंगला, डॉ. रजनीश जैन, पीसी जैन, सावर गर्ग, सुरेश गर्ग, पवन बंसल, सुरेश गोयल मौजूद रहे।