फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   IPD facility started in Nguran PHC

Jind News: नगूरां पीएचसी में आइपीडी की सुविधा शुरू

Sat, 18 Nov 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 18 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
IPD facility started in Nguran PHC
अलेवा। गांव नगूरां समेत आठ गांवों के ग्रामीणों को स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा तोहफा देने की कवायद तेज कर दी है। इसके तहत नगूरां पीएचसी को स्वास्थ्य विभाग ने इनपेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) की सुविधा के साथ जोड़ दिया है। इससे पीएचसी में अब आयुष्मान कार्ड धारकों को दाखिल रहकर मुफ्त में इलाज की सुविधा मिल सकेगी। स्वास्थ्य विभाग के इस कदम से न केवल नगूरां बल्कि आठ गांवों के लोगों को सीधा फायदा मिलेगा। इसके लिए ग्राम पंचायत ने स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों, नगूरां पीएचसी की मेडिकल आफिसर डाॅ. दीक्षा यादव का आभार प्रकट किया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि नगूरां पीएचसी में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होने से लोगों को पहले से बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। ग्रामीणों द्वारा लगातार की जा रही मांग के चलते लगभग सात वर्ष पूर्व सीएम मनोहर लाल के आदेश पर नगूरां गांव में पीएचसी का निर्माण करवाया था। अब स्वास्थ्य विभाग के लिए सबसे बड़ी चुनौती इस पीएचसी में स्टाफ की नियुक्ति करना था। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों को ग्रामीणों का पूरा सहयोग मिला तथा ग्रामीणों की मांग पर पीएचसी में एक पुरूष चिकित्सा अधिकारी, एक महिला चिकित्सा अधिकारी, एक पुरुष स्वास्थ्य निरीक्षक, एक फार्मासिस्ट, तीन स्टाफ नर्स, दो लैब तकनीशियन के साथ तीन संविदा कर्मचारियों की नियुक्ति कर पीएचसी को सुचारु रूप से चलाने की कवायद हुई।
विज्ञापन

तीन पीएचसी के साथ नगूरां पीएचसी को पैनल से जोड़ा, केंद्र से मिलेगा बजट

स्वास्थ्य विभाग ने छातर, डूमरखां, धमतान साहिब के साथ नगूरां पीएचसी को आयुष्मान पैनल में जोड़कर नगूरां समेत आठ गांवों के लोगों को सीधा फायदा पहुंचाने का काम किया है। पीएचसी में डिलीवरी हट के साथ आईपीडी की सुविधा जोड़ने से गर्भवती महिलाओं को लाभ मिलेगा। आईपीडी की सुविधा के साथ आयुष्मान कार्ड धारक लोगों को औपचारिक सुविधाएं जैसे खून, बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, बलगम की जांच व प्राथमिक उपचार की सुविधा मुफ्त में मिलेगी और इसका बजट केंद्र सरकार से आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयुष्मान कार्ड धारकों को मिलेगा मुफ्त इलाज : डाॅ. दीक्षा

नगूरां पीएचसी की मेडिकल आफिसर डाॅ. दीक्षा यादव ने बताया कि जिले की नगूरां, छातर, धमतान साहिब, डूमरखां पीएचसी को आयुष्मान पैनल से जोड़ा गया है। इसमें आयुष्मान कार्ड धारक दाखिल रहकर औपचारिक सुविधाएं जैसे खून, बुखार, डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड, बलगम की जांच व प्राथमिक उपचार की सुविधा का मुफ्त में इलाज प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से बजट आएगा। ताकि लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुधारा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed