{"_id":"64e3abff7a0c43bbf00ca7dd","slug":"invoices-of-158-vehicles-under-the-ceiling-plan-jind-news-c-199-1-sroh1006-4390-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सीलिंग प्लान के तहत 158 वाहनों के किए चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सीलिंग प्लान के तहत 158 वाहनों के किए चालान
Mon, 21 Aug 2023 11:55 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Mon, 21 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिला पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत सोमवार को नाकाबंदी करके वाहनों की जांच की। सुबह दस से लेकर दोपहर दो बजे तक जिला में सीलिंग प्लान के तहत चैकिंग अभियान चलाया गया। प्लान के तहत जिले भर में स्थाई नाकों के अलावा अन्य अस्थाई नाके लगाए गए थे। डीएसपी रोहताश कुमार ने बताया कि सीलिंग प्लान किसी भी आपात स्थिति से निपटने अपराध को अंजाम देकर भागने वाले अपराधी को पकडऩे और अपराधों की रोकथाम हेतु तुरंत कार्रवाई के लिए किया जाता है। पुलिस ने सीलिंग प्लान के तहत वाहनों की चेकिंग की और ट्रैफिक नियम तोडऩे पर वाहन चालकों के चालान किए। जिला पुलिस ने जिले भर में 2315 वाहनों को चेक किया, जिनमें दो व्हिलर, चार व्हिलर और बिना हेल्मेट के 26, ट्रिपल राइडिंग के चार, बिना सीट बेल्ट के सात, नो पार्किंग के दस, बिना ड्राइविंग लाइसेंस के दो, ब्लैक फिल्म एक, रेड लाइट जंपिंग के दो और अन्य मिलाकर कुल 158 वाहनों के चालान किए गए। अभियान के दौरान वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक भी किया गया।