फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Investigations found 50 percent people corona infected, 8 people dead

जांच में 50 प्रतिशत लोग मिल रहे कोरोना संक्रमित, 8 लोगों की मौत

Fri, 30 Apr 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Investigations found 50 percent people corona infected, 8 people dead
जिले में प्रतिदिन कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। काफी लोग इलाज के लिए भटक रहे हैं। वीरवार को नागरिक अस्पताल में कई लोग बेड की जानकारी लेते मिले। हालांकि प्रशासन का दावा है कि अभी पर्याप्त व्यवस्था है। जींद के नागरिक अस्पताल में बेड की संख्या पूरी हो चुकी है और मरीजों को नरवाना व उचाना में रखा जा रहा है। प्रशासन ने गंगापुत्रा अस्पताला में भी 300 मरीजों को रखने की व्यवस्था की है। वहीं जांच करवाने वालों में अब संक्रमण का प्रतिशत काफी अधिक हो चला है। 50 प्रतिशत लोग कोरोना संक्रमित मिले रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार को स्वास्थ्य विभाग को 1427 लोगों की रिपोर्ट मिली। इनमें से 580 लोगों को संक्रमित पाया गया। वहीं 8 लोगों की मौत हो गई। वीरवार को नरवाना शहर की 56 वर्षीय महिला, रामबीर कॉलोनी निवासी 85 वर्षीय व्यक्ति, लाल बहादुर शास्त्री कॉलोनी निवासी महिला, निजी अस्पताल में उपचाराधीन 85 वर्षीय बुजुर्ग महिला, टोहाना निवासी बुधराम की नागरिक अस्पताल में, अर्बन इस्टेट निवासी 50 वर्षीय व्यक्ति, सफीदों गेट निवासी 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला, जुलाना के वार्ड नंबर नौ निवासी 60 वर्षीय बुजुुर्ग महिला की मौत हो गई। जिले में अब तक 12683 लोग संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 9459 लोग ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 193 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 2999 संक्रमित हैं।
विज्ञापन

फिलहाल तक जिले में ऑक्सीन व बेड की कोई कमी नहीं है। प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। फिर भी लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। महामारी को नियमों का पालन करके ही हराया जा सकता है। मुख्यमंत्री की तरफ से भी पूरा आश्वासन मिला है कि किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. आदित्य दहिया, डीसी।
बढ़ते कारोना संक्रमण को देखते नगूरां को किया कंटेनमेंट जोन घोषित
नगूरां पीएचसी के अंतर्गत आने वाले उप स्वास्थ्य केंद्र स्थित गांव में प्रतिदिन कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिला प्रशासन की तरफ से नगूरां को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की टीम दिन रात मरीजों की देखभाल व दवाइयां वितरित करते हुए उनको हिदायतें का पालन करने के लिए प्रेरित कर रही है।
स्वास्थ्य विभाग नगूरां पीएचसी से मिले आंकड़ों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र कुमार ने बताया कि नगूरां में 28, उपस्वास्थ्य केंद्र शाहपुर में 8, दिल्लूवाला उप स्वास्थ्य केंद्र में 6 तथा चांदपुर उप स्वास्थ्य केंद्र में 4 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग नगूरां पीएचसी की टीम स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार मरीजों से पूर्ण जानकारी लेकर उनको दवाइयां वितरण के साथ साथ हिदायतों का पालन करवा रही है ।

वीरवार को हरियाणा रोडवेज जींद के सफ ीदों सब डिपो में कार्यरत परिचालक नगूरां निवासी नरेश कुमार की कोरोना संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई। जिसका इलाज जींद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। गांव नगूरां में उसका अंतिम संस्कार कोविड 19 की हिदायतें अनुसार किया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed