Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   International level Astroturf ground being built in village Kanwali

Jind News: गांव कंवाली में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ मैदान

Fri, 07 Nov 2025 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
International level Astroturf ground being built in village Kanwali
मैदान में हॉकी खेलते खिलाड़ी। संवाद
रेवाड़ी। गांव कंवाली स्थित हॉकी मैदान के दिन सुधरने वाले हैं। इसमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर का एस्ट्रोटर्फ मैदान तैयार किया जाएगा। मैदान की हालत सुधारने के लिए 9 करोड़ रुपये के बजट की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन

अब नक्शा बनवाने के बाद एस्ट्रोटर्फ मैदान बनाया जाएगा। इससे हॉकी खिलाड़ियों को काफी सहूलियत होगी। लोक निर्माण विभाग की ओर से एस्ट्रोटर्फ मैदान का निर्माण करना है।
विज्ञापन

7.5 एकड़ खेल परिसर में से करीब साढ़े तीन एकड़ में एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने की संभावना है। यह जिले का पहला एस्ट्रोटर्फ मैदान होगा जहां हॉकी खिलाड़ी अभ्यास कर अपनी प्रतिभा का निखार कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभी खिलाड़ियों को साधारण तरीके के मैदान पर ही हॉकी खेलना पड़ रहा है। इससे खिलाड़ियों की एकाग्रता के साथ खेल प्रतिभा पर ध्यान केंद्रित नहीं हो पाता।



-------------

कम चोटिल होंगे खिलाड़ी और सुधरेगा स्टेमिना



एस्ट्रोटर्फ मैदान की खासियत यह होती है कि यह पूरी तरह समतल होता है। इसमें कृत्रिम घास उगाई जाती है जो साधारण घास की तुलना में अधिक मजबूत होती है। इस घास की मिट्टी के अंदर पकड़ मजबूत होती है जिससे खेल के दौरान उखड़ती नहीं है। एस्ट्रोटर्फ मैदान बनने से जिले के उन हाॅकी खिलाड़ियों को ज्यादा मदद मिलेगी जिनमें राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उपलब्धियां हासिल करने की क्षमता है। इससे एकाग्रचित होकर अभ्यास तो करेंगे ही, साथ में चोटिल होने का खतरा भी कम होगा। जिले में दर्जनों की संख्या में खिलाड़ी हैं जो राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उपलब्धियां हासिल कर चुके हैं। हाॅकी की नई प्रतिभाओं को अपना संतुलन बनाने और खेल तकनीक सुधारने में मदद मिलेगी।

---------


मैदान में रोज 100 से अधिक खिलाड़ी करते हैं अभ्यास
कंवाली स्थित हाॅकी मैदान में प्रतिदिन 100 से अधिक खिलाड़ी अभ्यास करने आते हैं। हाॅकी प्रशिक्षक वीरेंद्र सिंह कंवाली के साथ डहीना, गोठड़ा, झाड़ौदा, दिदोली, रामपुरी, मसीत, खेड़ी, जैनाबाद सहित आठ से अधिक गांवों के खिलाड़ियों को अभ्यास कराते हैं। यहां अभ्यास कर 25 से अधिक खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीत चुके हैं। कई खिलाड़ी खेल कोटे से नौकरी पा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed