फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Interacted with farmers, gave information about agricultural activities

Jind News: किसानों से किया संवाद, कृषि क्रियाओं के बारे में जानकारी दी

Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 03 Jun 2025 01:04 AM IST
विज्ञापन
Interacted with farmers, gave information about agricultural activities
फोटो संख्या:53- गांव कुकसी में किसानों को उन्नत खेती की जानकारी देते कृ​षि विशेषज्ञ--स्रोत- केव
महेंद्रगढ़। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से विकसित कृषि संकल्प अभियान के चौथे दिन गांव हुडीना, हाजिपुर, लहरोदा, कुकसी, मेई, गुलावला, झाड़ली, उच्चत व बाघोत गांवों में किसानों के साथ संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं। टीम का नेतृत्व रहे वरिष्ठ संयोजक डाॅ. जयलाल यादव ने बताया कि विकसित कृषि संकल्प अभियान खरीफ के तहत 29 से 12 जून तक विभिन्न गांवों में कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक गांव-गांव जाकर किसानों खरीफ फसलों की उन्नत कृषि क्रियाओं से अवगत करवाएंगे।
विज्ञापन

किसानों को खरीफ फसलों विशेषकर बाजरा, कपास, मूंग, ग्वार व तिल की उन्नत कृषि क्रियाओं के बारे जानकारी दी। उन्होंने बाजरा फसल में सफेद लट तथा कपास फसल टिंडा गलन रोग व गुलाबी सुंडी के प्रबंधन के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

टीम नंबर एक में जिला विस्तार विशेषज्ञ डाॅ. नरेंद्र यादव, जिला विस्तार विशेषज्ञ डाॅ. पूनम यादव ने बताया कि कृषि के क्षेत्र में कार्य कर रही नवीन तकनीकें जैसे मूल्य संवर्धन, फल, सब्जियों का परिरक्षण तथा सुरक्षित अन्न भंडारण का प्रयोग कर अधिक लाभ कमाया जा सकता है। टीम-3 मे विशेषज्ञ डाॅ. आशीष शिवरान ने किसानों को कृषि में जल के उचित उपयोग को समझाते हुए ड्रिप सिंचाई प्रणाली, जल स्तर में गिरावट पर नियंत्रण, कम पानी खपत वाली फसलों के बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पशु पालन व डेयरी विभाग से डा. गरिमा, डाॅ. मधुसुदन, डाॅ. अनिल जलोवा, डाॅ. अशोक कुमार ने पशुपालन, डेयरी व अन्य व्यवसाय से जुड़ी सभी प्रकार की जानकारी जैसे व्यवसाय के शुरूआत, लोन, पशुओं का रखरखाव, प्रजनन, बीमारियों से बचाव, टीकाकरण, पोषण से संबंधित जानकारी दी।

कृषि एवं किसान कल्याण विभाग से उपमंडल कृषि अधिकारी डाॅ. अजय यादव, पारस, रविंद्र, बहराम यादव, बागवानी विभाग से सांवरमल चौधरी, संदीप, सतीश कुमार, मत्स्य विभाग से सोमदत्त, मंजीत, महेश ने भारत सरकार और हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी बताया। हरियाणा पशु विज्ञान केंद्र रिवासा से डाॅ. योगेंद्र यादव ने डेयरी के आधुनिकरण के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रमों के दौरान लगभग 1500 से अधिक किसानों को जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed