फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Inspection of crops destroyed due to hailstorm

Jind News: ओलावृष्टि से बर्बाद फसलों का किया मुआयना

Mon, 04 Mar 2024 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 04 Mar 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Inspection of crops destroyed due to hailstorm
जींद। उचाना क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से बर्बाद हुई रबी की फसलों का रविवार को किसान सभा के पदाधिकारियों ने राज्य उपाध्यक्ष फूलसिंह श्योकंद के नेतृत्व में मुआयना किया। रविवार को सभा के सदस्य संडील, मांडी, लोधर, खेड़ा, करसिंधु, अलीपुरा, नचार, दुर्जनपुर, उदयपुर, सेढ़ा माजरा, उचाना खुर्द, सुरबरा, दरौली खेड़ा, मंगलपुर के खेतों में पहुंच और देखा कि रबी की फसल गेहूं, सरसों और बरसीम पूरी तरह से नष्ट हो चुकी है। गेहूं की फसल की तो तूड़ी भी नहीं बनवाई जा सकती। इसके अलावा खटकड़ के आसपास सरसों का इलाका भी पूरी तरह बर्बाद हो गया। बारिश और भारी तूफान की वजह से जींद, जुलाना व नरवाना के गांव में भी गेहूं की फसल गिरने से भारी नुकसान हुआ है और खेतों में पानी भरा हुआ है। फूल सिंह ने कहा सोमवार को किसान एसडीएम ऑफिस उचाना में एकत्रित होंगे और तुरंत स्पेशल गिरदावरी करवाकर मुआवाजे की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed