फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Innerwheel Club came forward to serve the Kanwariyas and organised a fruit distribution camp.

Jind News: कांवड़ियों की सेवा को आगे आया इनरव्हील क्लब, लगाया फल वितरण शिविर

Tue, 11 Aug 2026 12:51 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
Innerwheel Club came forward to serve the Kanwariyas and organised a fruit distribution camp.
10जेएनडी26: ​शिविर लगाकर कावड़ियों के लिए फल वितरण का काम करते हुए इन्नर व्हील क्लब की महिलाएं।
जींद। श्रावण मास में शिवभक्ति के रंग में शहर डूबा हुआ है। हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे कांवड़ियों की सेवा के लिए इस बार महिलाएं भी आगे आई हैं। धार्मिक आस्था के साथ जनसेवा का संदेश देते हुए इनरव्हील क्लब जींद की महिलाओं ने कांवड़ियों के लिए फल वितरण सेवा शिविर लगाया।
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक के नेतृत्व में महिलाओं ने स्वयं सेवा की कमान संभाली और रास्ते से गुजर रहे शिवभक्तों को ताजे फल वितरित किए। इनरव्हील क्लब की सदस्याओं का कहना है कि कांवड़ यात्रा केवल धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और समर्पण की भावना से जुड़ी परंपरा है। दूर-दराज से कठिन यात्रा कर गंगाजल लेकर लौट रहे शिवभक्तों की सेवा करने से उन्हें आत्मिक संतोष मिलता है।
विज्ञापन

इसी भावना के साथ क्लब की महिलाओं ने फल तैयार करने से लेकर कांवड़ियों तक पहुंचाने तक की जिम्मेदारी निभाई। शहर में कई महिला क्लब सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय हैं, लेकिन इनरव्हील क्लब जींद लगातार सामाजिक और धार्मिक आयोजनों में अपनी भागीदारी दर्ज कराता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्लब अध्यक्ष डॉ. सीमा मलिक ने कहा कि महिलाओं की भूमिका केवल परिवार तक सीमित नहीं है। समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने में भी महिलाएं बराबर योगदान दे सकती हैं। उन्होंने कहा कि क्लब की सदस्याएं जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों में समय-समय पर आगे आती हैं।


सेवा में जुटीं महिलाएं, शिवभक्तों को बांटे फल
शिविर में पूनम अहलावत, अनीता सैनी, सीमा मलिक और अनीता ओहल्याण ने कांवड़ियों को फल वितरित किए। सरोज गर्ग, वंदना गुप्ता, मीना ढुल, पूजा मुद्गिल और लता जैन समेत अन्य सदस्याओं ने भी आयोजन में सहयोग दिया। सेवा कार्य में सौरभ सिंगला, दीपक सैन, रवींद्र पानू और रवि जांगड़ा का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed