फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD's padyatra will enter Uchana on July 9

Jind News: नौ जुलाई को उचाना में प्रवेश करेगी इनेलो की पदयात्रा

Thu, 22 Jun 2023 12:32 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
INLD's padyatra will enter Uchana on July 9
उचाना। इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला की पद यात्रा नौ जुलाई को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के विधानसभा क्षेत्र उचाना कलां में प्रवेश करेगी। यह यात्रा यहां चार दिन रहेगी और 70 किलोमीटर का सफर तय करेगी। पद यात्रा का उचाना मंडल, छात्तर व अलेवा गांव में रात्रि ठहराव होगा।
विज्ञापन

नरवाना हलके के दनौदा गांव से यह यात्रा सुरबरा गांव से उचाना में प्रवेश करेगी। उचाना हलके में चार दिन यात्रा रहेगी तीन दिन यात्रा का रात्रि ठहराव होगा। यात्रा को सफल बनाने के लिए इनेलो नेताओं ने भी कमर कस ली है। विभिन्न गांवों के दौरे यात्रा को लेकर इनेलो नेताओं द्वारा किए गए। टीम में पूर्व विधायक रणबीर मंदौला, एससी सेल प्रदेशाध्यक्ष वेद मूंडे, कैथल जिला प्रधान राजा माजरा, कर्ण सिंह चहल, हलकाध्यक्ष बलराज नगूरां, सूबे सिंह लोहान, जोन प्रभारी सत्ता डूमरखां, सुरेश सुरबरा, वीरभान झील, बिल्लू पेगां शामिल रहे।
विज्ञापन


उचाना से विधायक रहे हैं ओमप्रकाश चौटाला
उचाना कलां विधानसभा से चौटाला परिवार का पुराना नाता रहा है। यहां से 2009 में पहली बार ओमप्रकाश चौटाला विधायक बने थे। उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार चौधरी बीरेंद्र सिंह को 621 वोटों से हराया था। इसके बाद उचाना से दुष्यंत चौटाला ने किस्मत आजमाई। फिलहाल दुष्यंत चौटाला उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र से ही विधायक बनकर उपमुख्यमंत्री बने हैं। इसलिए इनेलो के लिए उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र बहुत महत्वपूर्ण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पालवां गांव होगा यात्रा का पहला गांव
उचाना कलां विधानसभा क्षेत्र का पालवां गांव इनेलो पद यात्रा का पहला गांव होगा। इसके बाद यह यात्रा नौ जुलाई को ही करसिंधु, घोघड़ियां, कुचराना खुर्द व कुचराना कलां होते हुए छात्तर गांव में पहुंचेंगी। यहां रात्रि ठहराव के बाद सुबह यह यात्रा थुआ, पेगां, शामदो के रास्ते अलेवा पहुंचेंगे। अलेवा में रात्रि ठहराव होगा। अगले दिन 11 जून को अलेवा से हसनपुर, नगूरां तथा उसके बाह शाहपुर में पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed