{"_id":"6908f864afaaa39c2a04bd07","slug":"inld-protests-demanding-compensation-for-losses-caused-by-waterlogging-jind-news-c-199-1-sroh1009-143335-2025-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जलभराव से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर इनेलो का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जलभराव से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर इनेलो का प्रदर्शन
Tue, 04 Nov 2025 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 04 Nov 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
03जेएनडी24: लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे इनेलो कार्यकर्ता। संवाद
जींद। जलभराव से हुए नुकसान के मुआवजे की मांग को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल पार्टी ने लघु सचिवालय में एसडीएम सत्यवान मान को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान लघु सचिवालय तक प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पहुंचे। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व इनेलो प्रदेशाध्यक्ष एवं जींद प्रभारी रामपाल माजरा ने किया।
रामपाल माजरा ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि किसानों को बरसात के दौरान फसलों में हुए जलभराव का मुआवजा नहीं दिया गया। बार-बार मांग करने के बावजूद भी एमएसपी पर फसल नहीं खरीदी जा रही है। खाद व बीज किसानों को समय पर उपलब्ध नहीं हो रहा। किसानों की यह सभी मांग सरकार जल्द पूरी करे।
प्रदेश सरकार किसानों को उनका हक देने की बजाए मंडी में किसान की फसल के साथ लूट कर रही है। भावांतर के नाम पर 500 से 800 रुपये के बीच कम मूल्य देकर के किसान को लूटा जा रहा है।
विज्ञापन
प्राइवेट खरीदारों के द्वारा और सरकार भी भावांतर के नाम पर किसानों को कुछ नहीं दे रही है। इसी प्रकार से नमी के नाम पर भी धान में 300 से 400 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से कटौती की जा रही है। इसके विरोध में इनेलो कार्यकर्ताओं ने बाजुओं पर काली पट्टी बांधकर धरना व प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ रहा है।
रामपाल माजरा ने कहा कि उनकी सरकार से मांग है कि किसानों की इन सभी समस्याओं का तुरंत समाधान करने का काम करें नहीं तो इनेलो प्रदेश में बड़ा आंदोलन करने पर मजबूर होगी।
इनेलो जिला प्रधान जिलाध्यक्ष विजेंद्र सिंह रेढू ने कहा कि यह सरकार किसान विरोधी है। हमेशा किसानों के खिलाफ चलने का काम करती है। किसानों के हित में धरातल पर किसी प्रकार का कोई सरकार ने नहीं किया। इस अवसर पर बलराज नगूरां, हलका प्रधान पप्पू रेढू, बिल्लू पेगा, दलेल कुंडू, सुदेश कंडेला, एडवोकेट भूपेंद्र देशवाल, बलवंत छात्तर, कृष्ण लाठर, जगबीर जांगड़ा, दलबीर जामनी मौजूद रहे।