{"_id":"69ebb121c2d11300690ab410","slug":"inld-extends-support-to-fire-brigade-employees-strike-jind-news-c-199-1-jnd1010-152211-2026-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: इनेलो ने दिया फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: इनेलो ने दिया फायर ब्रिगेड कर्मचारियों की हड़ताल को समर्थन
विज्ञापन
24जेएनडी03: फायर ब्रिगेड कार्यालय पर धरने पर बैठे कर्मचारी और अन्य। स्रोत कर्मचारी
जींद। सफीदों गेट स्थित फायर ब्रिगेड कार्यालय पर 17 दिनों से जारी कर्मचारियों की हड़ताल को इंडियन नेशनल लोकदल ने शुक्रवार को समर्थन दिया। इनेलो के जिला प्रधान एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढू के नेतृत्व में वरिष्ठ पदाधिकारियों ने धरने पर पहुंचकर कर्मचारियों की मांगों को जायज बताया और सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
विजेंद्र रेढू ने कहा कि फरीदाबाद की स्टील फैक्ट्री में आग बुझाते समय शहीद हुए फायर ब्रिगेड कर्मचारी भविचंद शर्मा और रणवीर सिंह के साथ सरकार भेदभाव कर रही है। उनके साथ शहीद हुए पुलिसकर्मी को सभी सुविधाएं दी जा रही हैं लेकिन इन अग्निशमन कर्मियों को अब तक शहीद का दर्जा, उचित मुआवजा और परिवार को सरकारी नौकरी नहीं मिली है।
उन्होंने कहा कि यह सरकार की संवेदनहीनता है कि अपनी ड्यूटी निभाते हुए जान गंवाने वाले वीरों के परिजनों को धरने पर बैठना पड़ रहा है। गर्मी का मौसम है और कहीं भी बड़ा अग्नि हादसा हो सकता है, ऐसे में अग्निशमन विभाग का हड़ताल पर रहना प्रदेश हित में नहीं है।
विज्ञापन
इनेलो ने मांग की कि सरकार हरियाणा राज्य अग्निशमन संगठन की मांगों, जैसे कर्मचारियों को पक्का करना, गृह जिले में नियुक्ति और वेतन-भत्तों की विसंगतियां दूर करना को स्वीकार करे। इस अवसर पर सुमित्रा देवी, जयकुमार पवार, प्रदीप गिल, रामेश्वर पहलवान, धर्मेंद्र ढुल, सुदेश कंडेला और पदाधिकारी मौजूद रहे।