फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   inld bets bijendra redhu from jind

इनेलो ने जींद से बिजेंद्र रेढू पर लगाया दांव

Wed, 02 Oct 2019 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
inld bets bijendra redhu from jind
इनेलो में कई पदों पर रहे तथा जजपा बनने पर उसमें शामिल हुए जींद के स्कूल संचालक बिजेंद्र रेढू को इनेलो ने जींद विधानसभा से अपना उम्मीदवार बनाया है। जजपा ने जींद से महावीर गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया था। इस कारण बिजेंद्र रेढू नाराज हो गए और जेजेपी छोड़ दी। बुधवार को जेजेपी छोड़ी और बुधवार को ही इनेलो ने टिकट दे दिया। बिजेंद्र रेढू इनेलो के बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के संयोजक भी रहे हैं। इसके बाद जजपा में भी उन्हें स्थानीय निकाय का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया था। मंगलवार रात को जब बिजेंद्र रेढू को पता चला कि जजपा ने महावीर गुप्ता को अपना उम्मीदवार बनाया है तो वह रात को ही इनेलो के खेमे में चले गए। वहीं इनेलो ने गांव जुल्हेड़ा के सरपंच सुशील को नरवाना (रिजर्व) हलके से अपना प्रत्याशी बनाया है। सूबेसिंह का 28 वर्षीय पुत्र सुशील जेबीटी व बीए पास है। सुशील फिलहाल गांव के सरपंच हैं और जनसेवा में जुटे हैं। इनका परिवार इनेलो का पुराना समर्थक है। सुशील अभी तक अविवाहित हैं। सुशील का परिवार चौधरी देवीलाल के समय से इनेलो समर्थक है। इनेलो ने सफीदों विधानसभा से पूर्व जिला पार्षद जोगेंद्र कालवा को उम्मीदवार बनाया है। जोगेंद्र कालवा पहले हरियाणा जनहित कांग्रेस में रहे हैं। जींद उपचुनाव के बाद उन्होंने पिल्लूखेड़ा में अभय सिंह चौटाला की जनसभा करवाई और इनेलो को ज्वाइन कर लिया। इसके बाद जोगेंद्र कालवा सक्रिय राजनीति में आए और इनेलो के लिए गांव-गांव जनसंपर्क अभियान शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed