फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   information will be given about illegal colonies by distributing leaflets

पर्चे बांटकर आमजन को अवैध कॉलोनियों की दी जाएगी जानकारी

Tue, 18 Feb 2020 12:24 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
information will be given about illegal colonies by distributing leaflets
जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा छपवाए गए पर्चे। - फोटो : Jind
जिले में काटी जाने वाली अवैध कॉलोनियों के मामले को लेकर जिला नगर योजनाकार विभाग सख्त नजर आ रहा है। पहले तहसील कार्यालयों, पटवार भवनों व आसपास क्षेत्र में पोस्टर चस्पा करके लोगों को अवैध कॉलोनियों में प्लाट नहीं खरीदने को लेकर जागरूक किया गया। अब विभाग ने हजारों की संख्या में पंफ्लेट छवाए हैं। यह पंफ्लेट विभाग लोगों को खुद वितरित करेगा तथा शहर में चलने वाले ऑटो पर पर चस्पा करेगा। पंफ्लेट्स के माध्यम से आमजन को जागरूक किया जाएगा ताकि लोग अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों के बहकावे में नहीं आएं।
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा जो पंफ्लेट्स छपवाए गए हैं, उसमें नगर परिषद सीमा व नगर परिषद के पांच किलोमीटर तक के शहरी क्षेत्र में अवैध कॉलोनियों में प्लाट नहीं खरीदने की अपील की जाएगी। इन पंफ्लेट्स के माध्यम से बताया गया है कि इन प्लाटों की खरीद हरियाणा नगरीय क्षेत्र विकास तथा विनिमयन अधिनियम 1975 की उल्लंघना है। बाकायदा विभाग द्वारा अवैध कॉलोनी काटने वाले लोगों व सोसायटियों के विरुद्ध एफआई दर्ज करवाए जाने की बात कही गई है। विभाग द्वारा इन क्षेत्रों में अवैध कॉलोनियां काटने वालों के झांसे में आकर भूमि की खरीद, बेच व इकरारनामा नहीं करने को कहा है। जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा पहले ही तहसील कार्यालय को लखकर 41 गांवों की रजिस्ट्रियां बंद करने कहा कहा गया है। बाकायदा तहसील कार्यालयों में जागरूकता फ्लैक्स चस्पा कर तमाम उन भू मालिकों के नाम उल्लेखित किए हैं, जिनके खिलाफ विभाग ने मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं। इनकी विभाग द्वारा सूची दशाई गई है।
विज्ञापन

विभाग दे रहा जागरूकता पर जोर
जिला नगर योजनाकार सुनैना ने कहा कि विभाग द्वारा अवैध निर्माणों पर कार्रवाई के साथ-साथ लोगों में जागरूकता लाने को लेकर जोर दिया जा रहा है। विभाग ने अब 95 हजार पंफ्लेट छपवाए हैं। मंगलवार से विभागीय कर्मी आमजन में पंफ्लेट्स बांटेंगे तथा ऑटो पर भी इनको चस्पा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed