फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Information on the HPV Vaccine Provided in Jalalpur Kalan

Jind News: जलालपुर कलां में दी एचपीवी टीके की जानकारी

Mon, 27 Apr 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Information on the HPV Vaccine Provided in Jalalpur Kalan
जींद। आयुष्मान आरोग्य मंदिर जुलानी के सौजन्य से गांव जलालपुर कलां में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए विशेष एचपीवी टीकाकरण जागरूकता अभियान चलाया गया। सरपंच रामपाल की अध्यक्षता में आयोजित इस अभियान के तहत सीएचओ कल्पना और एएनएम पूनम रानी ने आशा वर्करों के साथ 14 वर्ष की किशोरियों के घर-घर जाकर दस्तक दी। सीएचओ कल्पना ने कहा कि यह वैक्सीन भविष्य में होने वाले जानलेवा कैंसर से बेटियों को सुरक्षित रखती है। टीम ने समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करते हुए स्पष्ट किया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित है और इसका प्रजनन क्षमता पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता। स्वास्थ्य कर्मियों ने बताया कि समय पर टीकाकरण से कैंसर का खतरा 90 प्रतिशत तक कम हो जाता है। सरपंच रामपाल ने भी ग्रामीणों से अपनी बेटियों का टीकाकरण करवाने की अपील की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed