फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Indefinite Strike... Commission Agents and Farmers Protest Against Conditions Imposed on Crop Sales

Jind News: अनिश्चितकालीन हड़ताल...फसल बिक्री पर लगाई शर्तों के विरोध में उतरे आढ़ती और किसान

Sat, 04 Apr 2026 01:17 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 04 Apr 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
Indefinite Strike... Commission Agents and Farmers Protest Against Conditions Imposed on Crop Sales
03जेएनडी22: हड़ताल में भाग लेते किसान और आढ़ती। संवाद
जुलाना। कस्बे की नई अनाज मंडी में आढ़तियों और किसानों ने शुक्रवार को फसल खरीद के नए नियमों के विरोध में अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार की शर्ते नहीं हटती तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन

आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पवन लाठर ने कहा कि सरकार किसानों और आढ़तियों के हितों की अनदेखी कर लगातार ऐसे फैसले ले रही है जो उनके हित में नहीं हैं। सरकार की ओर से फसल बेचने आने वाले किसानों के ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट और बायोमीट्रिक प्रणाली को अनिवार्य किया गया है जिसका आढ़तियों और किसानों ने विरोध किया।
विज्ञापन

धरना दे रहे आढ़तियों को समर्थन देने के लिए पहुंचे नेता नवीन जयहिंद ने कहा, सरकार गेहूं की खरीद करना नहीं चाहती। कांग्रेस के जिला प्रधान रिषिपाल ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि सरकार को चाहिए कि नए नियमों की बजाए पुराने तरीके से ही फसल की खरीद की जाए ताकि किसानों और आढ़तियों को किसी प्रकार की परेशानी ना हो।



आश्वासन के बाद नहीं माने आढ़ती

मौके पर पहुंचकर जुलाना के एसडीएम होशियार सिंह ने आढ़तियों को समाधान का आश्वासन दिया लेकिन आढ़ती धरने से नहीं उठे। इसके बाद भाजपा के जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल भी आढ़तियों के बीच पहुंचे। भाजपा जिला अध्यक्ष तेजेंद्र ढुल ने कहा कि वे आढ़तियों और किसानों को हो रही समस्या को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। तेजेंद्र ढुल ने कहा कि वो धरना दे रहे आढ़तियों को पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलवाएंगे। मंडी के प्रधान पवन लाठर ने कहा कि पांच अप्रैल को मुख्यमंत्री से मिलेंगे तब तक धरना जारी रहेगा और अगर मुख्यमंत्री से मिलने के बाद भी समाधान नही हुआ तो वो धरना जारी रखेंगे और मंडी को बंद रखा जाएगा

03जेएनडी22: हड़ताल में भाग लेते किसान और आढ़ती। संवाद

03जेएनडी22: हड़ताल में भाग लेते किसान और आढ़ती। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed