{"_id":"68e167518dd5178a350abc58","slug":"in-the-workshop-of-haryanvi-folk-dance-girls-learned-ghoomar-and-phag-dance-jind-news-c-199-1-sroh1006-142001-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हरियाणवी लोक नृत्य की कार्यशाला में युवतियों ने सीखा घूमर और फाग नृत्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हरियाणवी लोक नृत्य की कार्यशाला में युवतियों ने सीखा घूमर और फाग नृत्य
Sat, 04 Oct 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 04 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
जींद। कला व सांस्कृतिक कार्य विभाग हरियाणा की तरफ से हिंदू कन्या महाविद्यालय में हरियाणवी लोक नृत्य की 15 दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया l इस दौरान 30 बच्चों ने हरियाणवी लोक नृत्य घूमर, खोडिया और फाग नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरी।
इसमें मुख्य अतिथि के तौर पर चित्रकार सुनीता पांचाल ने शिरकत की। संगीत विभाग की संयोजिका डॉ. क्यूटी और सह संयोजिका आरती सैनी बतौर वशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल रही। अंत में मुख्य अतिथि व अतिथिगण को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
प्रशिक्षिका रितु शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में पारंपरिक हरियाणा के लोक नृत्य घूमर, खोडिया और फाग लोक नृत्य का प्रशिक्षण दिया गया था, जिसका शनिवार को समापन हो गया। मुख्यातिथि सुनीता पांचाल ने बताया कि भविष्य में भी विभाग द्वारा इस तरह की कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी, ताकि हरियाणा की लोक कला संस्कृति को युवा पीढ़ी तक ले जाया जा सके।