फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the new portal, the transfer of old wills is not being recorded.

Jind News: नए पोर्टल में पुरानी वसीकाओं के इंतकाल नहीं हो रहे दर्ज

Tue, 15 Sep 2026 01:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
In the new portal, the transfer of old wills is not being recorded.
फोटो 14जेएनडी02-अ​धिवक्ता सुनील वर्मा।
जींद। प्रदेश सरकार की ओर से शुरू किए गए नए पोर्टल में पुरानी वसीकाओं और खाना काश्त खेवटों के इंतकाल दर्ज नहीं हो रहे हैं। इसे लेकर जिला अदालत के अधिवक्ता सुनील वर्मा ने मुख्य सचिव को शिकायत भेजी है। शिकायत करने के बाद डीसी डॉ. वैशाली शर्मा ने तहसीलदार को इस खामी को दुरुस्त कराने बारे निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता के अनुसार प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में इंतकाल दर्ज करने के लिए नया सॉफ्टवेयर और पोर्टल शुरू किया गया है। इसमें प्रदेश के सभी तहसीलों में कार्य करने वाले कर्मचारी और अधिकारी जमीन की वसीकाओं के आधार पर इंतकाल दर्ज करते हैं।
विज्ञापन

आरोप है कि नए पोर्टल में पुरानी वसीकाओं और खानाकाश्त खेवटों के नंबर नहीं उठ रहे हैं। इससे लोगों को अपनी पुरानी वसीकाओं और जमीन से संबंधित इंतकाल दर्ज करवाने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने यह भी कहा कि नए पोर्टल में मालिक के आधार कार्ड की मांग की जा रही है। वहीं, पुरानी वसीकाओं के समय संबंधित जमीन मालिकों के आधार कार्ड नहीं बनाए गए थे। ऐसे में पुराने दस्तावेजों के आधार पर इंतकाल दर्ज करवाने में लोगों को दिक्कत आ रही है।

जमीन की खरीद-फरोख्त में आ रही परेशानी
अधिवक्ता ने कहा कि पोर्टल पर पुरानी वसीकाओं और खानाकाश्त खेवटों के इंतकाल दर्ज नहीं होने से जमीन बेचने और खरीदने में भी परेशानी हो रही है। उन्होंने मुख्य सचिव से नए सॉफ्टवेयर और पोर्टल में आवश्यक सुधार कराने के आदेश जारी करने की मांग की, ताकि लोगों के पुराने इंतकाल दर्ज हो सकें और उन्हें अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed