Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the market, the commission agents occupied many places by stacking heaps of wheat

Jind News: मंडी में आढ़तियों ने जगह-जगह गेहूं की ढेरी ढाल किया कब्जा

Thu, 03 Apr 2025 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 03 Apr 2025 12:07 AM IST
विज्ञापन
In the market, the commission agents occupied many places by stacking heaps of wheat
02जेएनडी18-मंडी में कॉमन फड़ पर फलाई गई गेहूं की ढेरी। संवाद
सफीदों। मंडी में गेंहू को जगह-जगह डालकर आढ़तियों ने कब्जा कर लिया। इसको लेकर मार्किट कमेटी सचिव ने दो आढ़तियों को नोटिस जारी किया है। प्रदेश की अनाज मंडियों में भले ही सरकार ने एक अपै्रल से गेहंू की खरीद करने के आदेश दिए थे लेकिन मंडी में एक अपै्रल को मात्र 40 क्विंटल गेहूं ही पहुंच पाई थी। इस 40 क्विंटल गेहूं के पहुंचते ही आढ़तियों ने उसे गेहूं को कब्जा करने के मकसद जगह-जगह फैला दिया। व्यवस्था यह होती है कि कॉमन फड़ों पर कोई भी आढ़ती कहीं पर भी किसान की फसल डलवा सकता है, लेकिन इसके उलट मंडी में आढ़तियों ने अपनी-अपनी दुकानों के आगे थोड़ा-थोड़ा गेहूं कहीं से लाकर डालना शुरू कर दिया।
विज्ञापन




दो आढ़तियों को जारी किया नोटिस

फड़ों पर गेहूं फैलाकर कब्जा करने की बात का मार्केट कमेटी प्रशासन को पता चला तो सचिव अनिल शर्मा ने मंडी का दौरा किया और दो आढ़तियों को नोटिस जारी किए। नोटिस ने में सचिव ने कहा कि उनके मंडी निरीक्षण के दौरान पाया गया कि उनके द्वारा अनावश्यक गतिविधियां करते हुए कृषि उपज को फैलाकर मंडी के कॉमन प्लेटफार्म पर अतिक्रमण करते हुए अनाज मंडी में अव्यवस्था फैलाई जा रही है जोकि पूर्ण रूप से लाइसेंस में वर्णित धाराओं व शर्तों की अवहेलना है। वे पत्र प्राप्ति के 24 घंटे के अंदर-अंदर जवाब दे अन्यथा विभाग की ओर से नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। सचिव की ओर से दिए गए नोटिस के उपरांत आढ़तियों ने फैलाए गए गेहूं को समेट लिया।
विज्ञापन




कॉमन फड़ों पर गेंहू फैलाने को लेकर दो आढ़तियों को नोटिस जारी करके जवाब देने के लिए कहा है। किसी को भी मंडी के कॉमन फडों पर अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-अनिल शर्मा, मार्केट कमेटी सचिव
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed