{"_id":"62e4348aa1eeed3a7e6c3c96","slug":"in-the-investigation-report-of-436-28-were-found-corona-infected-98-active-cases-jind-news-rtk6537413145","type":"story","status":"publish","title_hn":"436 की जांच रिपोर्ट में 28 मिले कोरोना संक्रमित, कुल संख्या हुई 98","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
436 की जांच रिपोर्ट में 28 मिले कोरोना संक्रमित, कुल संख्या हुई 98
विज्ञापन
जींद। जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ती लापरवाही के कारण लगातार बढ़ रहे हैं। जिसके चलते शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग को मिली 436 लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट में 28 संक्रमित मिले है। जिले में अब तक कुल कोरोना के एक्टिव मामले 98 हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के रिकार्ड के अनुसार पिछले एक सप्ताह की बात की जाए तो विभाग को कुल 117 नए कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि ठीक होने वालों की संख्या 61 रही है। पिछले तीन दिनों से तो विभाग को प्रतिदिन 25 से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं, जबकि 20 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं। स्वास्थ्य विभाग को अभी भी 821 रिपोर्ट का इंतजार है। स्वास्थ्य विभाग अबतक 498915 सैंपल ले चुका है और 24791 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। 551 लोगों की कोरोना से मौत भी हुई है। 24242 लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हुए हैं।
पिछले एक सप्ताह में यह रही स्थिति
तिथि संक्रमित मिले ठीक हुए
29 जुलाई 28 20
28 जुलाई 25 0
27 जुलाई 29 12
26 जुलाई 12 14
25 जुलाई 07 14
24 जुलाई 16 01
सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश दे दिए, नियमों की पालना की अपील
कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने पर स्वास्थ्य विभाग ने सैंपलिंग टीमों को सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश दे दिए हैं। इसके अलावा नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए आने वाले मरीजों व उनके तिमारदारों को मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाने के लिए जागरूक किया जा रहा है। इसके अलावा अस्पताल एंट्री गेट पर ही आउटसोर्स कर्मियों की तैनाती कर दी गई है जो हर आने-जाने वाले को जागरूकता का पाठ पढ़ाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण को देखते हुए सैंपलिंग टीमों को सैंपलिंग बढ़ाने के आदेश दिए हैं। अस्पताल के मुख्य गेट पर कर्मियों की तैनाती की गई है जो शारीरिक दूरी व मास्क के बारे में लोगों को बता रहे हैं। कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए नियमित रूप से सावधानी बरतने की जरूरत है।
डॉ. मंजू कादियान, सीएमओ, नागरिक अस्पताल, जींद।