फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the football tournament, the visiting team emerged victorious with a 2-1 win.

Jind News: फुटबॉल प्रतियोगिता में बाहरी की टीम ने 2-1 से मारी बाजी

Sun, 29 Mar 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
In the football tournament, the visiting team emerged victorious with a 2-1 win.
28जेएनडी35-खेल के मैदान पर दमखम दिखाते हुए खिलाड़ी। संवाद
नरवाना। डूमरखा स्थित राजकीय स्कूल में शनिवार को अंडर-14 व वेट कैटेगरी की दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता के पहले दिन सात मुकाबले हुए। पहला मैच उचाना व बाहरी की टीम के बीच खेला गया जिसमें 2-1 से बाहरी की टीम विजेता रही। दूसरा मैच दिल्ली व बरसी के बीच खेला गया जिसमें 3-1 से बरसी विजेता रही।
विज्ञापन

इसी तरह तीसरा मैच जींद और उचाना हुआ जिसमें उचाना ने पेनल्टी 6-4 से जीत हासिल की। चौथा मैच एसडी पब्लिक स्कूल नरवाना व मंगलपुर के बीच खेला गया जिसमें 3-1 से एसडी पब्लिक स्कूल विजेता रहा। पांचवा मैच डूमरखा व नरवाना के बीच खेला गया जिसमें डूमरखा 1-0 से विजयी रहा।
विज्ञापन

छठा मैच बीबीपुर लड़कियों की टीम व गन्नौर लड़कों की टीम के बीच खेला गया जिसमें बीबीपुर पेनल्टी के साथ 7-6 से विजय रहा। सातवां मैच डूमरखा ए व मंगलपुर के बीच खेला गया जिसमें डूमरखां ए की टीम ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ विकास ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और खेल भावना से खेलने का संदेश देकर किया। रविवार को प्रतियोगिता में मोहनलाल गर्ग मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे।
क्लब सदस्य मोहित गोस्वामी ने बताया कि विजेता टीम को 15 हजार रुपये और उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 300 रुपये एंट्री फीस निर्धारित की गई है।
प्रतियोगिता में बीबीपुर से लड़कियों की टीम के अलावा दिल्ली, फतेहाबाद, बड़ी, गन्नौर, मंगलपुर, उचाना, बेलरखा, नरवाना और जींद से लड़कों की टीमों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। अध्यापक दिलबाग सिंह व शिवकुमार ने गांव के 35 खिलाड़ियों को किट देकर सम्मानित भी किया।
वहीं डूमरखां कलां के सरपंच राहुल उर्फ गोल्डी ने खेल नर्सरी में 16 फ्लड लाइटों का विशेष योगदान देकर खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया है। मैच एनआईएस कोच की देखरेख में संपन्न कराए जा रहे हैं। बाहर से आने वाली टीमों के ठहरने व भोजन की व्यवस्था भी क्लब की ओर से की गई है।

इस दौरान पवन भारद्वाज, रेखा भारद्वाज, मोहित गोस्वामी, विनय शर्मा, गोलू अंकित, सुखबीर, रितिक कौशिक, राजेश सिंहमार, हर्ष श्योकंद, विक्रम श्योकंद मौजूद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed