फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the 400-meter race, Priyanka came first and Reena came second.

Jind News: 400 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम और रीना द्वितीय

Sat, 17 Jan 2026 01:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jan 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
In the 400-meter race, Priyanka came first and Reena came second.
16जेएनडी12: रेस प्रतियोगिता में भाग लेते महिलाएं। संवाद
जुलाना। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से कस्बे के शहीद मेजर संजीव लाठर राजकीय कॉलेज में खंड स्तरीय ग्रामीण महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सैंकड़ों महिलाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जुलाना उपमंडल के एसडीएम होशियार सिंह ने शिरकत की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 400 मीटर दौड़ में प्रियंका प्रथम, रीना द्वितीय और लीली तृतीय स्थान पर रही। 100 मीटर दौड़ में कविता ने प्रथम, बिमला ने द्वितीय और रेखा ने तीसरा स्थान हासिल किया। 300 मीटर दौड में नंदगढ़ गांव निवासी तमन्ना प्रथम, गतौली गांव निवासी भावना द्वितीय और किनाना गांव निवासी प्रियंका तृतीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

डिस्क थ्रो में मनीषा ने प्रथम, दर्शना ने दूसरा और रेखा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। म्यूजिकल चेयर में नीलम ने प्रथम, सरोज ने दूसरा और सुनीता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम होशियार सिंह ने कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं हैं। शिक्षा, खेल या नौकरी पेशा आज के युग में लड़कियां लड़कों से काफी आगे हैं। खेलों में भाग लेने से सर्वांगिण विकास होता है। मौके पर सीडीपीओ संतोष यादव, जसमेर, सुमन, मुनिया, गीतांजलि, अवंतिका, बनिता, मुकेश और कोमल मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed