फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Siwana Mal village, roadside bushes have increased the trouble of the people.

Jind News: सिवाना माल गांव में सड़क किनारे झाड़ियों से लोगों की बढ़ी परेशानी

Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
In Siwana Mal village, roadside bushes have increased the trouble of the people.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सफीदों। गांव सिवाना माल से बागडू खुर्द को जोड़ने वाले मार्ग पर सड़क किनारे उगी झाड़ियों से वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। लंबे समय से सफाई नहीं होने से कई जगह सड़क संकरी हो गई है। तीखे मोड़ों पर झाड़ियों के कारण सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते, जिससे हादसे का खतरा बना हुआ है।
गांव सिवाना निवासी राज कुमार, दिनेश कुमार, रोहताश का कहना है कि बरसात के मौसम में झाड़ियां तेजी से बढ़कर सड़क की ओर फैल जाती हैं। इससे वाहनों के सुरक्षित आवागमन के लिए जगह कम हो जाती है। कई स्थानों पर दो वाहनों के आमने-सामने आने पर एक वाहन को सड़क से नीचे उतारना पड़ता है। वहीं, झाड़ियों से अचानक पशु या राहगीर के सड़क पर आने की स्थिति में वाहन चालकों को संभलने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता।
विज्ञापन

राजीव, मनीष, अमित और दीपक ने बताया कि सड़क किनारे उगी झाड़ियों की कई वर्षों से कटाई नहीं हुई है। इसका सबसे अधिक असर स्कूली बच्चों, बाइक चालकों और साइकिल सवारों पर पड़ रहा है। रात के समय दृश्यता कम होने के कारण हादसे का खतरा और बढ़ जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार पंचायत की ओर से लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पहले भी समस्या से अवगत कराया जा चुका है लेकिन अब तक सफाई नहीं करवाई गई। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि मार्ग के किनारों से झाड़ियों को जल्द हटवाया जाए और नियमित सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

वर्जन
ग्राम पंचायत के पास इस कार्य के लिए अलग से बजट नहीं होता। सड़क किनारे झाड़ियों की सफाई करवाना लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी है। पंचायत की ओर से पहले भी विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया गया था। अब दोबारा पत्राचार कर जल्द सफाई करवाने का आग्रह किया जाएगा ताकि वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी न हो। - रामनिवास, सरपंच, गांव सिवाना माल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article