फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In protest against the lathi charge on farmers in Karnal, jam was imposed in Kandela, Aleva, Naguran and Chuhadpur

करनाल में किसानों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में कंडेला, अलेवा, नगूरां व चुहड़पुर में लगाया जाम

Tue, 07 Sep 2021 11:50 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Sep 2021 11:50 PM IST
विज्ञापन
In protest against the lathi charge on farmers in Karnal, jam was imposed in Kandela, Aleva, Naguran and Chuhadpur
कंडेला गांव में सड़क जाम कर रहे किसानों को समझाते पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
करनाल में लघु सचिवालय का घेराव करने पहुंचे किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार शाम को जिले के कई गांवों में किसानों ने जाम लगा दिया। इस दौरान कंडेला, नगूरां, अलेवा व चुहड़पुर गांवों में किसानों ने जाम लगाया। हालांकि अन्य जगह पर करीब आठ बजे तक जाम खोल दिए गए, पर कंडेला गांव में किसान समाचार लिखे जाने तक सड़क पर जमे रहे। इसके कारण सबसे अधिक दिक्कत जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर हुई। यहां कंडेला, नगूरां व चुहड़पुर गांवों में इसी मार्ग पर जाम लगाया गया।
विज्ञापन

किसानों ने कहा कि सरकार आंदोलन को दमनपूर्ण तरीके से दबाने का प्रयास कर रही है। इसे किसी भी सूरत में सफल नहीं होने दिया जाएगा। किसान यूनियन के प्रदेश प्रवक्ता छाज्जूराम कंडेला ने बताया कि नौ महीने से किसान शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन हर बार सरकार ने हिंसा का रास्ता अपनाया है। आज तक एक भी ऐसा मामला नहीं आया है, जब किसानों ने शांति व्यवस्था भंग की हो। इसके बावजूद सरकार किसान आंदोलन को आतंकवादी, अलगाववादी जैसे नाम देकर बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार के दमन का इसी प्रकार से जवाब दिया जाएगा।
विज्ञापन

कंडेला के अनुसार बुधवार को किसान संगठनों की बैठक कर नए सिरे से योजना बनाई जाएगी। वहीं सदर थाना प्रभारी मनीष सहारण के अनुसार रात साढ़े नौ बजे तक किसान कंडेला गांव में जींद-चंडीगढ़ मार्ग पर जाम लगाए हुए हैं। उन्हें समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed