{"_id":"5f91cb828ebc3e9bfe29daab","slug":"in-protest-against-agricultural-laws-bku-took-out-kisan-kranti-yatra-jind-news-rtk579619845","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने निकाली किसान क्रांति यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृषि कानूनों के विरोध में भाकियू ने निकाली किसान क्रांति यात्रा
विज्ञापन
किसान क्रांति यात्रा के आगे व्यवस्था बनाने के लिए तैनात पुलिस जवान।
- फोटो : Jind
जींद। भारतीय किसान यूनियन ने नए कृषि कानूनों को वापस लेने, समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद सुनिश्चित करने समेत मांगों को लेकर वीरवार को ट्रैक्टरों के साथ किसान क्रांति यात्रा निकाली। यात्रा में करीब 150 ट्रैक्टर शामिल रहे। ट्रैक्टर किसान क्रांति यात्रा से शहर में जाम की स्थिति रही। हालांकि व्यवस्था बनाने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। यात्रा पटियाला चौक से शुरू होकर शिव चौक, बैंड मार्केट, पुराना नगरपरिषद कार्यालय, शहर थाना, रानी तालाब होते हुए लघु सचिवालय पहुंची। डीएसपी कप्तान सिंह खुद करीब छह किलोमीटर की यात्रा में किसानों के साथ पैदल चले। लघु सचिवालय के बाहर भाकियू के राष्ट्रीय उपप्रधान रामफल कंडेला के नेतृत्व में किसानों ने डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपा। इस पर डीसी ने किसानों को आश्वासन दिलवाया कि स्थानीय मुद्दों के लिए सभी विभागों की मीटिंग बुलाकर कार्रवाई की जाएगी।
भाकियू के राष्ट्रीय उपप्रधान रामफल कंडेला ने कहा कि हैबतपुर गांव में बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम जल्द शुरू किया जाए। यदि ऐसा नहीं होता है तो दिसंबर के बाद भाकियू इस जमीन पर बिजाई करेगी। वहीं, अगर पराली प्रबंधन के लिए सुविधाएं नहीं मिली तो किसान पराली सड़कों पर डाल देंगे। गौरतलब है कि करीब पांच साल पहले मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने जींद में मेडिकल कॉलेज की घोषणा की थी। इसके बाद हैबतपुर गांव की पंचायत ने 24 एकड़ जमीन दे दी। करीब चार साल से जमीन दी गई है, लेकिन यहां मेडिकल कॉलेज के नाम पर सिर्फ चहारदीवारी ही बन पाई है। कंडेला ने बताया कि इस जमीन से पंचायत को हर साल करीब 10 लाख रुपये की आय होती थी। इस मौके पर छज्जूराम कंडेला, रामफल बाबाल, जयबीर, राममेहर, सुरजमल अहलावत, रामफल नंबरदार, तेलूराम रूपगढ, अनिल, बिंद्र, मोहित, नरेश, सुरेंद्र, सुनील मौजूद रहे।
पराली का प्रबंधन नहीं हुआ तो सड़कों पर डाल देंगे
डीसी डॉ. आदित्य दहिया के समक्ष किसानों ने धान की पराली के मुद्दे को भी उठाया। रामफल कंडेला ने कहा कि सरकार बिना योजना बनाए ही नियम थोप देती है। सरकार को चाहिए कि पहले प्लांट लगाए, जिससे किसान वहां धान की पराली भेज सकें। उन्होंने कहा कि यदि धान की पराली के लिए कोई योजना नहीं बनी तो किसान सड़कों पर पराली डाल देंगे। इसके अलावा यदि कोई अधिकारी जुर्माना वसूली करने आता है तो उसे बंधक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
किसान बोला-नहीं हो रही धान की खरीद, डीसी बोले-करवा देंगे
गोहाना रोड पर जब डीसी डॉ. आदित्य दहिया ज्ञापन लेने पहुंचे तो एक किसान ने कहा कि धान की खरीद नहीं हो रही है। जींद की नई अनाज मंडी में कई दिन से धान पड़ा है। इस पर डीसी ने आश्वासन दिया कि वे अधिकारियों को भेज कर समाधान करवा देंगे।

डीसी डॉ. आदित्य दहिया को ज्ञापन सौंपते रामफल कंडेला।- फोटो : Jind

गोहाना रोड से निकली किसान क्रांति यात्रा का ड्रोन से लिया गया फोटो।- फोटो : Jind

रानी तालाब से निकलती किसान क्रांति यात्रा।- फोटो : Jind