फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Jind, a furniture craftsman, fed up with demands from a financier, swallowed poison.

Jind News: जींद में फाइनेंसर के तकादे से तंग फर्नीचर कारीगर ने निगला जहर

Wed, 28 Jan 2026 02:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
In Jind, a furniture craftsman, fed up with demands from a financier, swallowed poison.
जींद। सिवाहा गांव में फाइनेंसर के तकादे से तंग आकर फर्नीचर कारीगर सतीश ने जहर निगल खुदकुशी की कोशिश की। उसे गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी फाइनेंसर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

सिवाहा गांव के सतीश ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है, एक साल पहले उसने गांव के रोहित से 55,000 रुपये ब्याज पर लिए थे। 5,500 रुपये मासिक ब्याज के हिसाब से छह माह में करीब 33,000 रुपये चुका दिए थे। इसके बाद वह ब्याज के पैसे देने में असमर्थ हो गया।
विज्ञापन

फाइनेंसर के बार-बार के तकादे से तंग आकर वह बच्चों सहित गांव छोड़कर शामलो गांव में किराये पर रहने लगा। यहां सतीश ने फर्नीचर की दुकान कर ली और किसी तरह उसका घर खर्च चलने लगा। 15 जनवरी को सतीश का शामलो में एक व्यक्ति से झगड़ा हो गया। इसके बाद वह सिवाहा गांव आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि 19 जनवरी को शाम सतीश पिल्लूखेड़ा गया था। यहां उसे फाइनेंसर रोहित मिल गया। रोहित ने धमकाते हुए कहा, कल तक पैसे दे देना वरना मकान खाली कर देना। इससे परेशान सतीश ने पिल्लूखेड़ा से गेहूं में डालने वाली जहर की गोलियां खरीद लीं और वह गांव आ गया।

घर आकर उसने गोलियां निगल लीं। तबीयत बिगड़ने पर उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से उसे पीजीआई रेफर कर दिया गया। परिजन उसे शहर के निजी अस्पताल ले गए, यहां सतीश का इलाज चल रहा है।
वर्जन-
-आरोपी रोहित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही हे। -विनोद कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed