फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   in 40 second, the miscreants looted Rs 2.25 lakh from petrol pump salesmen

40 सेकंड में पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बदमाशों ने लूटे सवा दो लाख रुपये

Thu, 19 Dec 2019 06:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 19 Dec 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
in 40 second, the miscreants looted Rs 2.25 lakh from petrol pump salesmen
मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाशों द्वारा रुपये लूटने के बारे में जानकारी देता पेट्रोल पंप का सेल्समैन - फोटो : Jind
हिसार रोड स्थित गोयल फिलिंग स्टेशन पेट्रोल पंप के सेल्समैन से बाइक सवार तीन बदमाशों ने सवा दो लाख रुपये लूट लिए। लूट की वारदात पेट्रोल पंप से डेढ़ किलोमीटर दूर किशन चंद कॉलोनी में हुई। लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी जगत सिंह और शहर थाना प्रभारी यादराम मौके पर पहुंचे। बदमाशों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करके तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

झील गांव निवासी विक्रम हर रोज की तरह पेट्रोल पंप से रुपये लेकर बैंक में जमा करने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह पेट्रोल पंप से सवा दो लाख रुपये लेकर निकला, एक मोटरसाइकिल पर सवा तीन बदमाश उसके पीछे लग गए। रजवाहा रोड पर आने के बाद विक्रम ने अपनी बाइक को किशन चंद कॉलोनी की ओर घुमा लिया। कॉलोनी से सीधा रास्ता एक्सिस बैंक की तरफ जाता है। पीछे लगे बदमाशों ने दूसरी गली से आकर विक्रम की मोटरसाइकिल में टक्कर मारकर उसे गिरा दिया। गिरते ही बदमाशों ने विक्रम पर डंडों से हमला कर दिया। पैसों से भरा बैग उसके हाथ से गिर गया। बदमाशों ने थैला उठाया और फरार हो गए। विक्रम ने तुरंत इसकी जानकारी पेट्रोल पंप मालिक को दी। लूट की सूचना मिलते ही डीएसपी जगत सिंह और शहर थाना प्रभारी यादराम भी मौके पर पहुंच गए। थाना प्रभारी ने बताया कि विक्रम के बयान पर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

40 सेकंड में दिया वारदात को अंजाम
सेल्समैन विक्रम एक वर्ष से पेट्रोल पंप पर काम कर रहा है। हर रोज वह और एक अन्य कर्मचारी रुपये जमा करने के लिए एक्सिस बैंक जाते हैं। वीरवार को विक्रम को पैसे जमा करने के लिए भेजा गया था। जब वह किशन चंद कॉलोनी से जाने लगा तो बदमाशों ने 40 सेकेंड में वारदात को अंजाम देकर सवा दो लाख रुपये लूट लिए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। 12 बजकर एक मिनट 50 सेकेंड पर बदमाशों ने विक्रम से रुपये लूटने की प्रक्रिया शुरू की और 12 बजकर 2 मिनट 30 सेकेंड पर लूट को अंजाम देकर फरार हो गए। कयास लगा जा रहा है कि बदमाश कई दिन से रेकी कर रहे थे। वारदात के दौरान सेल्समैन पेट्रोल पंप से डेढ़ किलोमीटर जा चुका था, वहां से बैंक सिर्फ एक किलोमीटर रहा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिनदहाड़े हुई घटना ने पुलिस पर फिर उठाए सवाल
दिनदहाड़े हुई लूट से एक बार फिर पुलिस कटघरे में खड़ी हो गई है। नरवाना में लूटपाट और चोरी की घटनाओं में पिछले दो महीने में काफी इजाफा हुआ है। लोगों का कहना है कि नरवाना में अपराधी पूरी तरह से बेखौफ हैं और उनको पुलिस का डर नहीं है।

लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नरवाना शहर की पुलिस।

लूट की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची नरवाना शहर की पुलिस।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed