{"_id":"659d6f0d9158f549c70ffb76","slug":"if-there-is-bjp-jjp-alliance-we-will-not-remain-in-bjp-mp-brijendra-singh-jind-news-c-199-1-jnd1001-11430-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा-जजपा गठबंधन रहा तो नहीं रहेंगे भाजपा में : सांसद बृजेंद्र सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा-जजपा गठबंधन रहा तो नहीं रहेंगे भाजपा में : सांसद बृजेंद्र सिंह
Tue, 09 Jan 2024 09:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 09 Jan 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
उचाना। भाजपा राष्ट्रीयध्यक्ष जेपी नड्डा द्वारा प्रदेश में गठबंधन धर्म निभाने की बात कहने पर भाजपा सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि उनका यह बयान सुना नहीं है, व्हाटसएप पर जरूर देखा है। भाजपा-जजपा का गठबंधन रहेगा तो हम (बीरेंद्र सिंह परिवार) भाजपा में नहीं रहेंगे। दो अक्तूबर को पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह जींद में हुई मेरी आवाज सुनो कार्यक्रम में खुले मंच से यह बात कह चुके थे कि भाजपा के साथ जजपा का गठबंधन रहा तो बीरेंद्र सिंह परिवार भाजपा के साथ नहीं रहेंगे। इस बात पर आज भी हम कायम हैं।
पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी शैलजा द्वारा भाजपा द्वारा यात्राएं नहीं निकले जाने के बयान पर सांसद बृजेंद्र सिंह ने कहा कि वो (कांग्रेस) विपक्ष में है। इसलिए उन्हें यात्राएं निकाले की जरूरत है। भाजपा बीते करीब दस साल से केंद्र, प्रदेश में सत्तासीन है। पश्चिमी छोर से लेकर पूर्व छोर तक आपको हर जगह भाजपा की मौजूदगी मिलेगी। इससे आभास हो जाएगा कि किस प्रकार भारत में भाजपा के साथ उनका कार्यकर्ता जुड़ा हुआ है।
बाक्स
सर छोटूराम की मूर्ति का किया अनावरण
बुडायन गांव में कापड़ो रोड पर सर छोटूराम के नाम से बने पार्क में सर छोटूराम की प्रतिमा का अनावरण सांसद बृजेंद्र सिंह द्वारा मंगलवार को किया गया। ग्रामीणों द्वारा ओपन जिम के लिए शैड, वाल्मीकि चौपाल, एससी चौपाल के लिए रखी गई सभी मांगों को सांसद ने मंजूर किया। इस अवसर पर हरेंद्र सिंह, सज्जन सिंह, राममेहर दनौदा, संजीव डूमरखा, सरपंच प्रतिनिधि नसीब कुमार, डॉ. राजेश श्योकंद मौजूद रहे।