{"_id":"6807f51950a80ce52a0d4bcf","slug":"if-the-suspension-decision-is-not-withdrawn-the-electric-workers-will-suspend-work-jind-news-c-199-1-sroh1006-133530-2025-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: निलंबन का फैसला वापस नहीं लिया तो बिजलीकर्मी वर्क सस्पेंड करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: निलंबन का फैसला वापस नहीं लिया तो बिजलीकर्मी वर्क सस्पेंड करेंगे
Wed, 23 Apr 2025 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 23 Apr 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
सफीदों। बिजली कर्मचारियों के निलंबन के विरोध में तालमेल कमेटी के बैनर तले बिजली बोर्ड में बिजली कर्मचारियों का धरना 22वें दिन में प्रवेश कर गया। इस दौरान कर्मचारियों ने नारेबाजी की।
कर्मचारी नेताओं ने कहा कि 21 मार्च को एसडीओ के निर्देश पर गांव डिड़वाड़ा, साहनपुर व मलिकपुर आदि गांवों में शिकायत के आधार पर बिजली चोरी की चेकिंग करने के लिए टीम बनाकर गए थे। इस चेकिंग टीम के की ओर से गांव डिडवाड़ा निवासी रमेश का परिसर चेक किया गया था। चेकिंग के दौरान पाया गया कि यहां पर घरेलू मीटर लगा हुआ है, जबकि मौके पर परिसर का उपयोग पशु डेयरी के रूप में किया जा रहा है।
उस परिसर में 8-10 भैंसें, चारा काटने की मशीन भी थी। वहां पर कोई भी रिहाइशी गतिविधि व रसोई इत्यादि नहीं पाए गए। चेकिंग टीम ने विभाग के उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट पेश की कि रमेश के परिसर में घरेलू कनेक्शन का मीटर न होकर एनडीएस कैटेगरी का मीटर होना चाहिए। उपभोक्ता रमेश ने भ्रामक तथ्य पेश करके और सरकार को गुमराह करके निगम के कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई कराई। कर्मचारियों को बिना कोई सुनवाई का मौका दिए उनको निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
निगम मैनेजमेंट ने कर्मचारी को अपनी सही तरीके से ड्यूटी करते हुए राजनीतिक प्रेशर में आकर निलंबित कर दिया जाना पूरी तरह से गलत है। यदि निलंबन ऑर्डर को वापस नहीं लिया तो उनका धरना जारी रहेगा। यदि जरूरत पड़ी तो वर्क सस्पेंड भी किया जाएगा। इस मौके पर राजा शामदो, राजेश आसन, राकेश चंद्र, कृष्ण सैनी, जितेंद्र भारद्वाज, अशोक शर्मा, अश्विनी और दरवेश मौजूद रहे।