फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the order of Geo-fencing attendance is not withdrawn, health workers will protest

Jind News: जियो फेंसिंग हाजिरी लगाने के आदेश को वापस नहीं लिया तो स्वास्थ्यकर्मी करेंगे आंदोलन

Tue, 17 Jun 2025 02:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 17 Jun 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
If the order of Geo-fencing attendance is not withdrawn, health workers will protest
16जेएनडी20-डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया को ज्ञापन सौंपते हुए स्वास्थ्यकर्मी। संवाद
जींद। सरकार की ओर से स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को लोकेशन आधारित जियो फेंसिंग हाजिरी लगाने के लिए बाध्य करने वाले निर्णय का हरियाणा हेल्थ मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन ने विरोध करते हुए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. पालेराम कटारिया को ज्ञापन सौंपा। एसोसिएशन के जिला प्रधान राजेश कालीरमण ने कहा कि 19 जून को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक स्वास्थ्य विभाग कर्मचारी तालमेल कमेटी के आह्वान पर सिविल सर्जन कार्यालय पर धरना देंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने मोबाइल के माध्यम से जियो फेंसिंग लोकेशन आधारित उपस्थिति दर्ज करने के अव्यवहारिक आदेशों को यदि वापस नहीं लिया गया तो स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक निर्णायक आंदोलन करेगे। उन्होंने कहा कि यह आदेश देकर कुछ अधिकारी की ओर से सरकार व स्वास्थ्य कर्मचारियों के बीच दरार पैदा करके सरकार को बदनाम करने की नाकाम कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

कोरोना जैसी महामारी में जब अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी घरों से बाहर निकलने से बचते थे, तब भी स्वास्थ्य विभाग के स्वास्थ्य कर्मी और चिकित्सक अपनी जान पर खेलकर लोगों की जिंदगी बचाने के कार्य कर रहे थे। इस मौके पर स्वास्थ्य कर्मी सतीश देशववाल, देवेंद्र कुमार, विभा, संजय परमार, संजय चहल, जमीना, हरिप्रेम, ईशवंती, सुरेंद्र, अमित, कमल चुघ, दीनानाथ, जोगेंद्र और नरेश कुमार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed