फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the lifting work does not start promptly, the agents will lock the gates of the market.

Jind News: उठान का कार्य तेजी से शुरू नहीं होने पर आढ़ती मंडी के गेट पर ताला लगाएंगे

Fri, 26 Apr 2024 03:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 26 Apr 2024 03:56 AM IST
विज्ञापन
If the lifting work does not start promptly, the agents will lock the gates of the market.
उचाना। छात्तर सब यार्ड पर शुक्रवार दोपहर तक अगर उठान की रफ्तार तेज नहीं हुई तो आढ़ती मंडी गेट के ताले लगा कर इनकी चाबी मार्केट कमेटी सचिव को सौंपेंगे। छात्तर सब यार्ड प्रधान राजा छातर ने बताया कि आढ़तियों की बैठक हुई। कई दिनों से उठान की रफ्तार काफी धीमी है। इसको लेकर कई बार प्रशासन को अवगत करवाने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में आढ़तियों ने फैसला लिया है कि अगर शुक्रवार दोपहर तक ट्रांसपोर्टर की ओर से उठान की रफ्तार को नहीं बढ़ाया गया तो मंडी के गेटों पर आढ़ती ताले जड़कर उनकी चाबी उचाना मार्केट कमेटी सचिव को दे देंगे। कहा कि 2 लाख 25 हजार से अधिक गेहूं के बैगों की खरीद हैफेड, डीएफएससी द्वारा की गई है। 3 लाख के करीब बैग गेहूं के सीजन में छात्तर सब यार्ड पर आते हैं, जो उठान की रफ्तार है वह काफी कम है। हर रोज कम से कम 20 हजार बैगों का उठान होना चाहिए। इस अवसर पर दरवेश, टिंकू पूनिया, प्रवीण, ओमदत्त, विजय, सतबीर, जीवन, पवन, रत्न सिंह मौजूद रहे। खाद्य आपूर्ति विभाग उचाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि जो करसिंधु-छात्तर रोड पर गोदाम हैं वहां पर अनलोडिंग पॉइंट कम होने के चलते छात्तर सब यार्ड में उठान धीमा हो रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed