फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the demands are not met soon, there will be agitation on a large scale: Ramphal Dalal

मांगें शीघ्र पूरी नहीं हुईं तो बड़े स्तर पर करेंगे आंदोलन : रामफल दलाल

Sun, 12 Dec 2021 11:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not met soon, there will be agitation on a large scale: Ramphal Dalal
लघु सचिवालय के बाहर धरने पर बैठे सर्वकर्मचारी संघ के सदस्य। - फोटो : Jind
जींद। सर्व कर्मचारी संघ ने रविवार को लघु सचिवालय के बाहर मांगों को लेकर हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन जिला प्रधान रामफल दलाल की अध्यक्षता में किया। इसमें कर्मचारियों ने सरकार को चेताया कि अगर उनकी लंबित मांगें शीघ्र पूरी नहीं र्हुईं तो वह आंदोलन को तेज करने पर मजबूर होंगे।
विज्ञापन

जिला प्रधान रामफल दलाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पिछले पांच वर्षों से सरकारी विभागों को लगातार सिकोड़ने पर लगी हुई है। जिसके कारण कर्मचारियों की छंटनी करने व निजीकरण पर सरकार लगातार काम कर रही है। सरकार ठेका प्रथा के नाम पर कर्मचारियों का शोषण करना चाहती है और कम वेतन वाले कर्मचारी नियुक्त करके युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने की नई नीतियां बना रही हैं। उन्होंने कहा कि सभी विभागों में खाली पदों पर काम कर रहे कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाए, छंटनी किए हुए व हटाए गए पीटीआई समेत सभी कर्मचारियों की सेवाएं बहाल की जाएं। खाली पदों पर आरक्षण का पालन करते हुए मेरिट के आधार पर नए कर्मचारियों की भर्ती कर बेरोजगार युवाओं को नौकरियां दी जाएं। जब तक कच्चे कर्मचारी पक्के नहीं किए जाते उनको समान काम-समान वेतन के आधार पर पूरा वेतन दिया जाए, परंतु रोजगार निगम की स्थापना का मकसद ही भविष्य में केवल कच्चे कर्मचारी भर्ती करना है। सर्व कर्मचारी संघ इसका पुरजोर विरोध करता है। इस अवसर पर दलेल राणा, सुनीता काली रामना, वजीर गांगोली, रणधीर सिंह, दिलबाग सिंह, संजीव सिंगला व धर्मवीर घनघस मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed