फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If I fight one against 1.25 lakh, then should I say the name Gobind Singh?

Jind News: सवा लाख से एक लड़ाऊं, तबै गोबिंद सिंह नाम कहाऊं

Sun, 05 Jan 2025 11:19 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
If I fight one against 1.25 lakh, then should I say the name Gobind Singh?
जींद। कलगीधर पातशाह गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश पर्व की खुशी में रविवार को शहर में नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने पालकी साहिब में सुसज्जित श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष माथा टेककर अपनी खुशी का इजहार किया। गुरुघर के प्रवक्ता बलविंदर सिंह के अनुसार नगर कीर्तन में गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई पंज प्यारे कर रहे थे व सेवादार अपने गुरु के आगमन की खुशी में फूलों की वर्षा करते चल रहे थे। सुखमनी सेवा सोसाइटी की सेवादार आगे-आगे झाडू की सेवा कर रहे थे। जबकि गुरू तेग बहादुर शब्दी जत्था पालकी साहिब के पीछे अन्य गुरुद्वारों के शब्दी जत्थों एवं संगतों के सहयोग से शब्द कीर्तन गायन करते हुए चल रहे थे। सुखमनी सेवा सोसायटी का जत्था श्री सुखमनी साहिब की बानी का जाप करते चल रहा था तथा स्थानीय गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी भाई जसबीर सिंह रमदसिया का जत्था निरोल बाणी का शब्द कीर्तन गायन करते हुए नगर कीर्तन की शोभा बढ़ा रहे थे। दिल्ली से आए फोरटीन मिलिट्री बैंड ने भी नगर कीर्तन को चार चांद लगा रखे थे।
विज्ञापन


गुरुघर प्रवक्ता बलविंद्र सिंह ने बताया कि शहर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाकर श्रद्धालुओं ने नगर कीर्तन का स्वागत किया और नगर कीर्तन में शामिल संगतों के लिए ब्रेड पकौड़े व चाय दूध के लंगर लगाए गए। रुपया चौक पर स्थानीय विधायक और विधानसभा डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा की तरफ से संगतों के लिए विशेष रूप से कॉफी और मिठाई का स्टॉल लगाया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब से शुरू होकर रानी तालाब, सिटी थाना, फव्वारा चौक, रामराये गेट, झांझ गेट, भारत सिनेमा, रुपया चौक, बत्तख चौक, सफीदों गेट, कुंदन सिनेमा, बाल भवन, गोहाना रोड, रानी तालाब होकर गुरुद्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब में पहुंचा। जहां गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर गुरविंदर सिंह चौगामा और हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्य बीबी परमिंदर कौर के नेतृत्व में आतिशबाजी का प्रदर्शन करके नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन


बाक्स
गतका, तलवारबाजी व युद्ध कला के करतब दिखा मोहा मन

नगर कीर्तन में रणजीत अखाड़ा गतका दल के सेवादारों व श्री गुरु तेग बहादुर गतका दल की छोटी-छोटी लड़कियों ने तलवार बाजी, युद्धकला व लाठी चलाने और आत्मरक्षा के शानदार अपने अपने जौहर दिखाए। पंजाब से विशेष रूप से मंगवाए गए म्युजिकल ग्रुप ने गुरु गोबिंद सिंह की शहादत से संबंधित धार्मिक गीत सुनाकर संगतों का मन मोह लिया। समूचे नगर कीर्तन का नेतृत्व जत्थेदार बाबा मान सिंह व शिरोमणि शहीद भाई दयाला, निहंग सिंह जत्थेबंदी, जत्थेदार बाबा बलबीर सिंह अपने दलबल के साथ घोड़ों पर सवार होकर कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धार्मिक समागम का आयोजन आज

बलविंदर सिंह ने बताया कि सोमवार को गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व गुरुद्वारा गुरु तेग बहादुर साहिब में बड़ी धूमधाम से मनाया जाएगा। सबसे पहले सुबह 10 बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब के रखे गए अखंड पाठ का भोग डाला जाएगा। इसके बाद गुरुद्वारा साहिब में धार्मिक समागम का आयोजन किया जाएगा। इसमें बाहर से आए रागी विद्वान और कथा विचारक गुरु गोबिंद सिंह जी की जीवनी को संगतों के समक्ष रूबरू करेंगे। इस अवसर पर गुरुद्वारा मंजी साहिब धमतान साहिब के मैनेजर हरविंदर सिंह, गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखनमाजरा के मैनेजर पूर्ण सिंह, ग्रंथी मनजोत सिंह, जत्थेदार गुरजिंदर सिंह, जोगिंदर सिंह पाहवा, शोभा सिंह, कृपाल सिंह, जसबीर सिंह टीटी, सतनाम सिंह, दर्शन सिंह, संतोख सिंह, जसकरण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed