{"_id":"69a092ec2d0caa15c4048c60","slug":"if-dirty-water-is-discharged-in-the-open-then-challan-will-be-issued-dc-jind-news-c-199-1-jnd1010-149105-2026-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंदा पानी खुले में बहाया तो होगा चालान : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंदा पानी खुले में बहाया तो होगा चालान : डीसी
Fri, 27 Feb 2026 12:07 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 27 Feb 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
जींद। लघु सचिवालय के सभागार में वीरवार को गंदे पानी के निस्तारण, सीवर व्यवस्था और केमिकल डंपिंग की रोकथाम के लिए समीक्षा बैठक हुई। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने अधिकारियों से कहा कि कॉलोनियों और रिहायशी क्षेत्रों की नालियों से निकलने वाला गंदा पानी किसी भी सूरत में खुले में नहीं जाना चाहिए।
डीसी ने रेलवे को निर्देश दिए कि वे अपने रिहायशी क्षेत्रों से निकलने वाले गंदे पानी की समुचित व्यवस्था करें। उन्होंने शहरी स्थानीय निकाय के अधिकारियों को आदेश दिया कि यदि रेलवे का गंदा पानी इधर-उधर फैलता पाया गया तो नियमानुसार चालान काटा जाए। रेलवे को सुझाव दिया गया कि वे अपने गंदे पानी की निकासी के लिए जन स्वास्थ्य विभाग के सीवर कनेक्शन के लिए आवेदन करें।
इसी प्रकार वीटा अधिकारियों को हिदायत दी गई कि उनके प्लांट से कोई भी तरल केमिकल आसपास के क्षेत्रों में नहीं रिसना चाहिए। नगर परिषद को अपने सभी सीवर ट्रीटमेंट प्लांट को दुरुस्त रखने और समय-समय पर उनकी निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। डीसी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
उन्होंने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को औद्योगिक इकाइयों की नियमित जांच करने को कहा ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे मानकों के अनुरूप ही अपशिष्ट का निस्तारण कर रही हैं। डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने नागरिकों से भी सहयोग की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि कहीं भी अवैध केमिकल डंपिंग या गंदे पानी के फैलाव की समस्या दिखे तो तुरंत जिला प्रशासन को सूचित करें ताकि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। इस दौरान डीएमसी सुरेंद्र दूहन, सीएमजीजीए कल्याणी और जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता आरके नैन और अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।