{"_id":"68d97d42210d7d7d06038e00","slug":"if-birendra-singh-were-a-political-astrologer-he-would-have-seen-his-future-subhash-barala-jind-news-c-199-1-jnd1002-141716-2025-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीरेंद्र सिंह राजनीतिक ज्योतिषी होते तो अपना भविष्य देखते : सुभाष बराला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीरेंद्र सिंह राजनीतिक ज्योतिषी होते तो अपना भविष्य देखते : सुभाष बराला
Sun, 28 Sep 2025 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sun, 28 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
28जेएनडी24-शहीद भगत सिंह की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला व व
उचाना। भाजपा राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला ने चौधरी बीरेंद्र सिंह और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह के खुद को राजनीति का ज्योतिषी बताने वाले वायरल वीडियो पर प्रतिक्रिया दी। सांसद ने कहा कि यदि बीरेंद्र सिंह ज्योतिषी होते तो पहले अपना और अपने परिवार का राजनीतिक भविष्य देखते।
बराला ने कहा कि कांग्रेस राज में केवल अपने चहेतों को मुआवजा दिया जाता था। राहुल गांधी द्वारा लगाए गए वोट चोरी के आरोपों पर बराला ने कहा कि भाजपा को वोट चोरी की आवश्यकता नहीं है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों के दिलों में बसते हैं और उनकी सेवा करके उनके दिल जीतते हैं। भाजपा राज्य सभा सदस्य सुभाष बराला, विधायक देवेंद्र अत्री उचाना की ब्राह्मण धर्मशाला में शहीद भगत सिंह जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर और रोजगार मेले में शामिल हुए। शिवानिया पब्लिक स्कूल में रोजगार मेले में 500 से अधिक युवा रोजगार के लिए पहुंचे।
विज्ञापन
रक्तदान शिविर में 121 यूनिट रक्तदान हुआ। सुभाष बराला व विधायक देवेंद्र अत्री ने शिक्षा जगत में लंबे समय से सेवा कर रहे लोगों को सम्मानित किया। राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला व विधायक देवेंद्र अत्री ने देवा सिंह कॉलोनी, बारूराम दुर्जनपुर के निवास पर कार्यकर्ताओं को स्वदेशी अपनाओ की शपथ भी दिलाई। इस मौके पर एसडीएम हांसी राजेश खोथ, विकास काला, ब्राह्मण धर्मशाला प्रधान रघुबीर शर्मा आदि मौजूद रहे।