फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If action is not taken till Sunday evening, markets will be closed from Monday

रविवार शाम तक कार्रवाई नहीं की गई तो सोमवार से बाजार करेंगे बंद

Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 11:54 PM IST
विज्ञापन
If action is not taken till Sunday evening, markets will be closed from Monday
विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा के समक्ष अपनी बात रखते व्यापारी राजकुमार गोयल। - फोटो : Jind
प्लाइवुड व्यापारी को तेज धार हथियार से वार कर घायल करने के मामले में शहर के व्यापारी लामबद्ध हो गए हैं। व्यापारियों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए रविवार तक का अल्टीमेटम दिया है। व्यापारियों का कहना है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो सोमवार से बाजार पूरी तरह से बंद कर करेंगे। इस दौरान करीब 150 अधिक व्यापारी एकत्रित हुए थे।
विज्ञापन

वहीं इस बैठक में भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा और डीएसपी धर्मवीर खर्ब भी पहुंचे। दोनों ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि मामले में जल्द से जल्द उचित कार्रवाई की जाएगी। दोनों के सामने ही व्यापारियों ने कहा कि घटना के बाद पुलिस कंट्रोल रूम को भी फोन किया गया, लेकिन पुलिस ने आधे घंटे तक कोई कार्रवाई नहीं की। साथ ही घटना के समय एक पुलिस राइडर भी पहुंचा था, लेकिन उसने कहा कि यह उसका एरिया नहीं है। ऐसे में उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए।
विज्ञापन

गौरतलब है कि शुक्रवार शाम करीब साढ़े सात बजे दो-तीन युवक सामान बदलवाने आए थे। आरोप है कि उस समय दुकान पर रितेश बैठा था। आमतौर पर दुकान का काम उसका भाई संभालता है। इस पर रितेश ने कहा कि वह बाद में सामान बदलवा लें। आरोप है कि युवकों ने तेज धार हथियार से रितेश पर हमला कर दिया। फिलहाल रितेश का इलाज हिसार के निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्यापारी बोले दुकानों में रख लो लठ व बिंडे
पुलिस की कार्यप्रणाली पर व्यापारियों में काफी रोष दिखा। व्यापारी अशोक गोयल व राधेश्याम बिंदल ने आह्वान किया कि व्यापारी अपनी दुकान में लठ व बिंडे रखें। जब भी कोई ऐसी घटना होती है, खुद ही निपट लें। व्यापारियों ने आह्वान किया कि हर बाजार में विशेष टास्क फोर्स भी होनी चाहिए।
सात सेंटीमीटर का घाव
इस दौरान प्रदेश व्यापार मंडल के प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार गोयल ने कहा कि रितेश पर योजनाबद्ध तरीके से हमला हुआ है। इसे पुलिस गंभीरता से नहीं ले रही है। उन्होंने बताया कि रितेश के पेट में सात सेंटीमीटर का घाव है। इससे पता चलता है कि हमला जानलेवा था।
कार्रवाई नहीं हुई तो बाजार बंद
प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान महावीर कंप्यूटर ने कहा कि सरकार तुगलकी फरमान जारी कर फिर से शनिवार व रविवार को बाजार बंद करवा रही है। ऐसे में यदि इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे सोमवार से पूरी तरह ही बाजार बंद कर देंगे। यह हमला सीधा व्यापार मंडल पर है और अब व्यापार मंडल चुप नहीं बैठेगा।
शराब की दुकानें खुली हैं हमारी दुकान बंद क्यों
इस दौरान मीटिंग में पहुंचे भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा से व्यापारी राज कुमार गोयल ने मांग की कि सरकार ने शनिवार व रविवार को बाजार बंद करने का फैसला ले लिया है। यह तुगलकी फरमान है। पहले ही व्यापारियों के काम चौपट हो चुके हैं। उन्होनें कहा कि एक तरफ तो शराब की दुकानें खुली हैं और बस सेवा जारी है। उनकी दुकानें बंद क्यों की गई हैं। इस पर विधायक डॉ. मिड्ढा ने कहा कि कोरोना रोकने के लिए हम सभी की जिम्मेदारी बनती है। फिर भी यह फैसला उपर का है और वहां तक व्यापारियों की बात पहुंचा दी जाएगी।

मामले की होगी जांच, दोषी पाए तो कार्रवाई
व्यापारियों ने बताया है कि उन्होंने 100 नंबर पर फोन कर घटना की सूचना दी थी, लेकिन आधे घंटे तक पुलिस नहीं आई। वहीं एक राइडर भी आया है, जिसने अपना ऐरिया नहीं होने की बात कही। इस मामले की जांच करवाई जाएगी। जो भी इसमें दोषी होंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल बयान लेने के लिए जांच अधिकारी को भेजा गया है, इसके बाद ही आगे की कार्रवाई होगी।
धर्मवीर खर्ब, डीएसपी।
व्यापारियों की मांग
-रितेश पर हमला करने वालों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज हो, उन्हें जल्द काबू किया जाए।
- व्यापारियों को सुरक्षा मुहैया करवाई जाए
- व्यापारियों के अनावश्यक चालान नहीं काटे जाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed