फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If AAP and Congress contest Loksabha elections together in the state, they will win all the seats: Dhanda

प्रदेश में आप, कांग्रेस ने मिलकर लोस चुनाव लड़ा तो सभी सीटें जीतेंगे : ढांडा

Mon, 15 Jan 2024 12:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 15 Jan 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
If AAP and Congress contest Loksabha elections together in the state, they will win all the seats: Dhanda
14जेएनडी29: पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा। संवाद
उचाना। आप प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने कहा कि इस बार हरियाणा के अंदर भाजपा को कोई वोट नहीं देना चाहता। हरियाणा के अंदर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी अगर मिलकर चुनाव लड़ती हैं तो लोकसभा की सभी दस सीटों पर जीत हासिल करेंगी। अकेले कांग्रेस 2014, 2019 में कोशिश कर चुकी है, लेकिन उनके बस की बात नहीं है भाजपा को हराना। कांग्रेस गठबंधन में लड़ेगी तो भाजपा को मात देने का काम गठबंधन करेगा। अनुराग ढांडा रविवार को छातर गांव में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इंडिया गठबंधन का अध्यक्ष मल्लिाकार्जुन खड़गे को बनाने पर ढांडा ने कहा कि गठबंधन चलाने के लिए किसी की तो जरूरत थी। हमें पूरी उम्मीद है कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए गठबंधन में सभी एकजुट होकर लड़ाई लड़ेंगे। 2024 में ऐसी सरकार बनेगी जो देश के लिए कारगर साबित होगी। अरविंद केजरीवाल को ईडी के भेजे जा रहे समन पर अनुराग ढांडा ने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए अरविंद केजरीवाल निरंतर पार्टी के लिए प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। भाजपा नहीं चाहती कि वह ऐसा कर सकें। इस वक्त देश के सबसे बड़े राजनीतिक चेहरों में केजरीवाल है। भाजपा के खिलाफ उठने वाली सबसे बुलंद आवाज अरविंद केजरीवाल हैं। आप को खत्म करने के लिए भाजपा सरकार इस तरह के कदम उठा रही है।

14जेएनडी29: पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा। संवाद

14जेएनडी29: पत्रकारों से बातचीत करते हुए आप प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed