{"_id":"682638eafc3a7a85b20c69ba","slug":"if-a-poor-persons-shop-or-alternative-arrangement-is-demolished-without-notice-action-will-be-taken-dr-middha-jind-news-c-199-1-sroh1006-134752-2025-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना नोटिस के गरीब की दुकान या वैकल्पिक व्यवस्था को उजाड़ा तो होगी कार्रवाई : डॉ. मिड्ढा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना नोटिस के गरीब की दुकान या वैकल्पिक व्यवस्था को उजाड़ा तो होगी कार्रवाई : डॉ. मिड्ढा
Fri, 16 May 2025 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 16 May 2025 12:26 AM IST
विज्ञापन
जींद। शहर की दीवान खाना मार्केट में एचएसवीपी अधिकारियों द्वारा चलाए गए अतिक्रमण हटाओ अभियान पर हरियाणा विधानसभा के डिप्टी स्पीकर डाॅ. कृष्ण मिड्ढा ने कड़ा संज्ञान लिया है।
वीरवार को डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा छोटे दुकानदारों के बीच पहुंचे और सांत्वना दिया। इस दौरान एचएसवीपी के अधिकारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों की मौजूदगी में डॉ. मिड्ढा ने स्पष्ट कहा कि जब कार्रवाई के दौरान लोग अपना दुख जता रहे थे और बिना नोटिस की कार्रवाई की बात कर रहे थे तो अधिकारियों को भी कार्रवाई रोकनी चाहिए थी। अब कार्रवाई से जो इन दुकानदारों को नुकसान हुआ है वो इसे अपनी तरफ से भरेंगे। इस पर डिप्टी स्पीकर ने चेताया कि यदि आगे बिना किसी नोटिस के किसी भी गरीब की दुकान या वैकल्पिक व्यवस्था दिए उजाड़ा गया तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस कार्य में अगर कोई विघ्न डालता है तो उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
बुधवार को एचएसवीपी अधिकारियों ने पालिका बाजार, दीवाना खाना मार्केट में फड़ों को तोड़ा था। हालांकि कार्रवाई को बंद करवाने के लिए दुकानदार गिड़गिड़ाते रहे लेकिन कार्रवाई नहीं रोकी गई। दुकानदार डिप्टी स्पीकर आवास पर भी पहुंचे थे। दुकानदारों का आरोप है कि बिना नोटिस दिए कार्रवाई की है। उन्हें एक घंटे तक का भी समय नहीं दिया गया। अब वह अपने बच्चों को क्या खिलाएंगे। कैसे उनका पेट भरेंगे। प्रशासन उनके साथ अन्याय कर रहा है।